23.7 C
Madhya Pradesh
August 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220207 WA0004
महाराष्ट्र

अश्लीलता फैलाने वाले को घर में घुसकर मारेंगे: अध्यक्ष करणी सेना

Bundelikhabar

करणी सेना अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ ने अश्लीलता फैलाने वाले को दी चेतावनी, कहा कि घर में घुसकर मारेंगे

संतोष साहू,

मुंबई। इतिहास को लेकर हमेशा सक्रिय रहने वाली करणी सेना ने एक बार फिर से ओटीटी चैनल पर प्रसारित होने वाले वेब सीरीज को लेकर सीधे तौर पर चेतावनी दी है। करणी सेना अध्यक्ष और फिल्म निर्माता सुरजीत सिंह राठौड़ ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके ओटीटी चैनल पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज पर नाराज़गी जाहिर की।

राठौड़ ने कहा कि अगर अब भी ओटीटी चैनल वाले समझ नहीं रहे हैं तो जल्द ही करणी सेना के सैनिक उनको अच्छा सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। इतिहास और संस्कृति को बदनाम करने वाले लोगों को घर में घुसकर मारेंगे।
आज के युवा वर्ग को ग़लत रास्ते पर लाने वाला हनी सिंह है जो गाने के माध्यम से अश्लीलता फैला रहा है। हनी सिंह के साथ काम करने वाले और उसके गानों की रिलीज करने वाले चैनल कान खोल कर सुन ले अगर किसी भी चैनल पर गाने चलाए गए तो सबसे पहले करणी सैनिक उसके चैनल को बंद करेंगे।
एक वो वक़्त था जब सोनू निगम, उदित नारायण, कुमार सानू, अलका याग्निक जैसे महान सिंगर ने इस फिल्म इंडस्ट्री की गरिमा को बनाए रखने के लिए हमेशा ही अच्छे गाने गाये जो कि आज भी कर्णप्रिय है। लेकिन वर्तमान में एक दो बड़े बड़े चैनल वाले इन सिंगर के साथ काम करने के लिए गुट बना कर रखा है।

दूसरी तरफ कास्टिंग डायरेक्टर नई नई लड़कियों को बड़े बड़े निर्माता निर्देशक के साथ काम दिलवाने के माध्यम से उन्हें बहला फुसलाकर उनके साथ सम्बन्ध बनाने की मांग रखते हैं और फिर उन लड़कियों को काम भी नहीं मिलता अगर उनमें से किसी लड़की ने आवाज उठाने की जरूरत की तो उनको फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करने की धमकी दी जाती है। जिसके कारण लड़कियां सामने आने से डरती हैं। मै जल्द ही उन लोगों का पर्दा उठा कर सामने लाऊंगा क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते।

वहीं सुरजीत ने सोनू निगम का पक्ष लेते हुए कहा कि करोड़ों करणी सैनिक सोनू जी के गानों को पसंद करते हैं। अगर किसी भी इंडस्ट्री के गुट वाले ने उनकी खिलाफ साजिश रचने की कोशिश की तो उनको करणी सेना के सैनिक जवाब देंगे।


Bundelikhabar

Related posts

दिशादर्शक नाम फलकात अटाळी आंबिवली या गावाच्या नावांचा समावेश करण्याची मनसेची मागणी

Bundeli Khabar

बापगांव देवरुंग येथील १४ जर्षि गायींचा मृत्यू

Bundeli Khabar

माँ यशोदा की ऊर्जा, उनकी भावनाएँ मुझसे मिलती जुलती हैं – अदिति साजवान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!