20.1 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220202 WA0004
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने “घर चलो घर – घर चलो” अभियान का किया आगाज

Bundelikhabar

ब्लॉक कांग्रेस ने घर चलो घर – घर चलो अभियान का किया आगाज, 01 फरवरी से पूरे माह भर प्रत्येक गाँव और वार्ड के प्रत्येक बूथ स्तर पर चलेगा अभियान

सागर/ब्यूरो

देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अलख जगाने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के आव्हान पर  1 फरवरी से  28 फरवरी तक चलने वाले घर चलो घर –  घर चलो अभियान की शुरुआत मंगलवार को नरयावली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली, सागर ग्रामीण एवं मकरोनिया द्वारा की गई। जहां मकरोनिया ब्लॉक मुख्यालय पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष स्वदेश जैन ” गुड्डू भैया ” की मुख्य उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में घर चलो घर-घर चलो अभियान की शुरुआत की गई ।

इसी प्रकार नरयावली ब्लॉक मुख्यालय पर नरयावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठा. लगन सिंह, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष शिवपाल यादव की अगुवाई में तथा सागर ग्रामीण ब्लॉक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में ग्राम चावड़ा में घर चलो घर-घर चलो अभियान की शुरुआत की जाकर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान, मतदाता सूची का सत्यापन कार्य, भाजपा की नाकामी को बेनक़ाब करने तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुचाने की जवाबदारी सौंपी गई। घर चलो घर-घर चलो अभियान की शुरुआत में बड़ी संख्या में कांग्रेसन शामिल हुए।


Bundelikhabar

Related posts

ईद मिलादुन्नबी पर कौमी एकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar

कलेक्टर ने पुलिस लाइन में तानी रायफल: एसपी भी रहे उपस्थित

Bundeli Khabar

हत्या: धारदार हथियार से युवक को उतारा मौत के घाट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!