22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220115 WA0015
महाराष्ट्र

मकरसंक्रांति पर सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटा गरीब बच्चों को पतंग-मांजा व तिल लड्डू

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा बांद्रा बैंड स्टैंड में अभिनेता सलमान खान के घर के सामने कई बच्चों के साथ खुशियाँ बांटते नज़र आए। जहाँ प्रेसिडेंट डॉ राहुल सुबोध सावजी, एक्ट्रेस-मॉडल अर्चना शर्मा, जैन मुनि देवेंद्र भाई जी महाराज, गजरा बिल्डर डायरेक्टर लीला गजरा, साथ ही कविता राहुल सावजी, मास्टर सोहम, श्लोक राहुल सावजी एवं वैशाली कस्तूरिया इन सभी ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। पतंग उड़ाने और तिल गुड़ से मुँह मीठा करते हैं। कोरोना महामारी के चलते सभी नियमों का पालन किया गया। मास्क, सोशल डिस्टेंस के साथ सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई ने इन बच्चों को पतंग-मांजे के साथ और तिल गुड़ वितरण किया गया। उसके बाद सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की टीम सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन पहुंची और सभी पुलिसकर्मियों को पतंग और तिल गुड़ देकर मकर संक्रान्ति पर्व को विशेष बनाया। डॉ राहुल सावजी कहते हैं कि पुलिसकर्मियों को धन्यवाद कहना चाहिए उन्हें भी अच्छा लगेगा। जनता त्यौहार मनाती है पर ये सिपाही हमारे लिए हर त्यौहार में ड्यूटी करते हैं।

इस ट्रस्ट द्वारा अक्सर लोगों को खुशियाँ बाटने का कार्य किया जाता रहा है। सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की खास बात यह है कि हर त्यौहार जरूरतमंद बच्चों या उनके परिवार के साथ मनाने की कोशिश करते हैं। हाल ही में दीपावली के पर्व पर सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की टीम मुंबई के वाडिया हॉस्पिटल में कैंसर से जूझ रहे बच्चों को मिठाई, कपड़े, जरुरत की वस्तुएं देकर दिवाली मनाई। ट्रस्ट की तरफ से जितना हो सके उतना लोगों की सहायता और खुशियां बांटने में अध्यक्ष डॉ राहुल सावजी लगे रहते हैं। आज जब देश भर में इस पर्व को मनाया जा रहा है तो सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई ने भी एक छोटी कोशिश की। आपको बता दें कि अध्यक्ष डॉ राहुल सुबोध सावजी ने अपने दोनों पुत्र के साथ यह सीख देने आये कि इन्हें खुश होते हुए देख जितनी खुशी मिलेगी वह शायद कहीं मिल ही नहीं सकती।


Bundelikhabar

Related posts

प्राणियों की हत्या के विरोध में निकली पदयात्रा

Bundeli Khabar

कोरोना च्या या वातावरणात महाआरोग्य शिबिर घेऊनअजून कोरोना संपला नाही हे महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघाने दाखवून दिले – राजेश नार्वेकर

Bundeli Khabar

भिवंडीत एक मजली घर कोसळून एक ठार तर आठ जण जखमी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!