27.7 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220108 WA0009
मनोरंजन

वेब सीरीज ‘डीप इन द वुड्स – डेथ वारंट’ का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। निर्माता निर्देशक सुज़ाद इकबाल खान की आगामी वेब सीरीज ‘डीप इन द वुड्स – डेथ वारंट’ का ट्रेलर और म्यूजिक एक साथ अंधेरी, मुम्बई स्थित सिन सिटी में लॉन्च हुआ। इस सीरीज का म्यूजिक टी सीरिज ने जारी किया है। उसी अवसर पर सीरीज में काम करने वाले कलाकार और तकनीशियन सहित केसरी व बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्म में अभिनय कर चुके मीर सरवर, फैशन वर्ल्ड के परिमल मेहता, सिंगर विक्रांत भारतीय, सिंगर प्रशांत सलवादी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अलौकिक शक्तियां विज्ञान से ऊपर हैं। क्या ज्ञान विज्ञान की मदद से मानव जाति कभी खुद को बचा पाएगी? या जंगल की गहराई में छिप जाना ही अपने आप को बचाने का एकमात्र तरीका होगा? यह इस वेब सीरीज के माध्यम से जानना दिलचस्प होगा।एक्शन थ्रिलर वेब शो ‘डीप इन द वुड्स डेथ वारंट’ के निर्माता सुजाद इकबाल खान, सागर सिंह और नीरव शाह हैं जबकि निर्देशन सुजाद इकबाल खान ने ही किया है। यह सीरीज सागर नाथ झा, मनोज पांडे और एसआईके द्वारा लिखित है। इसके डीओपी मोहसिन शेख, संगीतकार बिश्वजीत भट्टाचार्जी बीबो एवं गीतकार डॉ शेखर भीखाजी पाध्येगुर्जर और कृष्णा भारद्वाज हैं।

इस सीरीज में संजय सिंह, राज शर्मा, मीर सरवर, यजुवेंद्र प्रताप सिंह, मोनिका चौधरी, अंकिता चौहान, अमित अंतिल, राहुल पटेल, बिटू सिंह, मनोज पांडेय और आशुतोष सागर जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जो गैंग्स ऑफ वासेपुर, केसरी, बी ए पास, अनारकली ऑफ आरा जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
‘डेथ वारंट’ सीरीज में इन सभी प्रतिभाशाली कलाकारों को एक साथ देखना दर्शकों के लिए रोमांचकारी अनुभव होगा।


Bundelikhabar

Related posts

रोज सुबह 5 बजे तानपुरा में रियाज़ करती है गीतांजलि राजगढ़िया

Bundeli Khabar

“आज़ाद” के टीजर में दमदार दिखे अजय देवगन के साथ अमन देवगन और राशा थडानी

Bundeli Khabar

जीनियस इंडियन अचीवर्स अवार्ड शो का सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!