35.4 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

महुआ को किसने पहुंचाया कोठे पर? जानने के लिए देखें दंगल टीवी का शो ‘नथ – जेवर या जंजीर’

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। दंगल टीवी के चर्चित शो ‘नथ – जेवर या जंजीर’ में महुआ एक बार फिर मुसीबत में फंस गई है। दरअसल महुआ को कोठे पर पहुंचा दिया गया है और आगे देखना होगा कि क्या कोई उसे उस दलदल से निकालने वहां आता है या नहीं?
मुम्बई में शानदार सेट क्रिएट करके इस अहम सीक्वेंस की शूटिंग की गई है। इसी दौरान चाहत पाण्डेय उर्फ महुआ ने बताया कि रमेश ठाकुर शुरू से महुआ के पीछे पड़े हुए हैं, और उसके साथ कुछ न कुछ बुरा करते रहते हैं। उसे मारने की कोशिश करते हैं। मगर महादेव के आशीर्वाद से महुआ हमेशा बच जाती है। और अब तो रमेश ठाकुर ने सारी हदें पार कर दी हैं और महुआ को कोठे पर बेच दिया है। महुआ बेमन से न चाहते हुए भी डांस कर रही है। ऑडियंस को बुरा लगने वाला है मगर स्टोरी इंटरेस्टिंग होने वाली है। इस सीन के क्लाइमेक्स में सबका भांडा फूट जाएगा और शम्भू आकर सबको मारते हैं।

चाहत पांडे ने कहा कि अधिराज मेरे लिए बहुत अच्छे हैं, मेरी काफी मदद कर रहे हैं। महुआ की जान बचाई है। गोली चलती है और वह अपने ऊपर ले लेता है। मेरे लिए तो अधिराज देवता बनकर आया है। यहां भी आकर वह गुंडों को मारता है, महुआ और शम्भू को बचाता है। पर आगे क्या होता है वह देखना होगा। अधिराज ये सब क्यों कर रहा है वह सच में बहुत अच्छा है या फिर सिर्फ एक दिखावा है। दर्शक जैसे जैसे नथ के एपिसोड्स देखेंगे उनको पता चलेगा।
चाहत पाण्डेय ने आगे कहा कि मैं इस तरह के सीन करके खूब एन्जॉय करती हूँ क्योंकि काफी कुछ नया करने को मिलता है, सीखने को मिलता है।

शम्भू का रोल प्ले कर रहे अर्जित तनेजा ने बताया कि अधिराज फिलहाल तो हमारे लिए अच्छा है। वह महुआ और मेरी जान बचाता है। लेकिन इसका एजेंडा कुछ और ही है जो बाद में जाहिर होता है जो हमें पता नहीं है। अभी तो वह बेहद पॉज़िटिव हैं, घरवालों, परिवार की मदद कर रहा है, महुआ को पढ़ा रहा है, मगर बाद में क्या होगा यह ऑडिएंस को देखना होगा। करण खन्ना के साथ मैं बहु बेगम शो में साथ काम कर चुका हूं, इसी तरह उस धारावाहिक में भी वह बाद में इंटर हुए थे। उनके साथ काम करके मजा आता है।

अधिराज का रोल कर रहे करण खन्ना ने बताया कि अधिराज जब भी इस परिवार में आता है कुछ ड्रामा लेकर आता है, सरप्राइज लेकर आता है। इस सीक्वेंस में भी शम्भू को लगने वाली गोली वह अपने ऊपर ले लेता है। इस तरह वह घरवालों के दिलों में अपनी एक जगह बनाना चाहता है। अधिराज अभी षड्यंत्र रच रहा है लेकिन जब इसका खुलासा होगा तो ऑडियंस के लिए भी एक सरप्राइज होगा। इसमें अधिराज का किरदार पॉजिटिव या नेगेटिव नहीं है, वह ग्रे शेड्स लिए हुए है। जब लोगों को पता चलेगा कि वह यह सब क्यों कर रहा है, उसकी बैक स्टोरी क्या है, तब वह हैरान रह जाएंगे। अधिराज का किरदार शो में इसलिए इंट्रोड्यूस किया गया है ताकि यह धारावाहिक और हाई पॉइंट पर जाए, इसमे और अधिक ट्विस्ट और टर्न पैदा हो और वही यह कैरेक्टर कर रहा है। स्टोरी बेहद मसालेदार लिखी गई है इसलिए मेरे ख्याल से लोगों को मजा आएगा। मेरा रोल शो में बहुत ही अच्छा है, जो स्टोरी को आगे बढ़ा रहा है, इसलिए मैं इसे एन्जॉय कर रहा हूँ।

रमेश ठाकुर का रोल कर रहे अनुराग शर्मा ने कहा कि रमेश ठाकुर आज भी सबको परेशान करके नाकों चने चबाने पर मजबर कर रहा है। हमारा किरदार शुरू से निगेटिव था और खतरनाक नकारात्मक रहा है, आगे आप देखेंगे तो यह सबकी धज्जियाँ उड़ाने वाला है। यह सीक्वेंस शो के दर्शकों के लिए बड़ा हाइलाइट होने वाला है, लोग मेरे किरदार से और घृणा करेंगे और यही मेरी जीत होगी। यह सीक्वेंस दर्शकों को बांधकर रखने वाला है और आगे के एपिसोड को लेकर ऑडियंस में उत्सुकता जगाता है।

‘नथ – ज़ेवर या ज़ंजीर’ में अर्जित तनेजा, चाहत पाण्डे, करण खन्ना, अनुराग शर्मा, वैभवी कपूर, प्रतिमा कनन, रवि गोसाई, अंजना सिंह, रिया भट्टाचार्जी, ममता सोलंकी जैसे कलाकार हैं। दंगल टीवी पर यह शो हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे देखा जा सकता है।


Bundelikhabar

Related posts

‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में पीहू का दिल जीतने में राम को होगी बड़ी मुश्किल

Bundeli Khabar

‘डोली सजा के रखना’ का फर्स्ट लुक आउट, दौरी में दुल्हन लेकर निकले खेसारीलाल यादव

Bundeli Khabar

फिल्म समीक्षा: ब्रह्मास्त्र – द पार्ट वन शिवा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!