21.4 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211121 WA0002
महाराष्ट्र

फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 की देशभक्ति गीत ‘जन गण मन’ को मिल रही है सराहना

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। मिलाप मिलन ज़वेरी की आने वाली फिल्म सत्यमेव जयते 2 देशभक्ति, एक्शन और डायलॉगबाजी से भरपूर एक व्यापक व्यावसायिक फिल्म होने का वादा करती है। जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार अभिनीत यह फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

फिल्म के गाने म्यूजिक चार्ट पर राज कर रहे हैं। निर्माताओं ने एक नया गीत ‘जन गण मन’ जारी किया जो हमारे देश के लिए बेपनाह प्यार की भावना को दर्शाता है। यह गाना ऑनलाइन रिलीज़ होने के तुरंत बाद से ही, नेटिज़न्स इसके दिल को छू लेने वाले बोल और संगीत की सराहना करते नजर आ रहे हैं। आर्को द्वारा रचित, मनोज मुंतशिर द्वारा लिखित और बहुत ही प्रतिभाशाली बी प्राक द्वारा गाया गया यह गीत पुरस्कार विजेता टीम के पुनर्मिलन का प्रतीक है।
इस देशभक्ति गीत के बारे में बात करते हुए, निर्देशक मिलाप कहते हैं कि जन गण मन एक खूबसूरती से लिखा गया गीत है जो देशभक्ति और देश के लिए प्यार की सच्ची भावना का जश्न मनाता है। यह गीत बेहद प्रतिभाशाली संगीत तिकड़ी, मनोज मुंतशिर, बी प्राक और अर्को को एक साथ लाता है और वे इस गीत के साथ फिर से जादू चलाने में सफ़ल हो चुके है। ‘जन गण मन’ गाना फिल्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों ने इस दिल को छूने वाली रचना का उतना ही आनंद लिया है जितना उन्होंने फिल्म के अन्य गीतों का आनंद लिया।

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज़), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एमे एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित सत्यमेव जयते 2 गुरुवार, 25 नवंबर 2021 को रिलीज़ होगी।


Bundelikhabar

Related posts

मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस आरपीएफ थाना अध्यक्ष केशव राणा द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्षा रोपण किया गया

Bundeli Khabar

ब्रेकींग: रशियाकडून युक्रेनवर लष्करी कारवाईची घोषणा, जगभरात चिंता!

Bundeli Khabar

‘राज्य सांस्कृतिक पुरस्कार’ निवड समितीची पुनर्रचना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!