25.2 C
Madhya Pradesh
June 28, 2026
Bundeli Khabar
बिहार

भाजयुमो सिवान ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या का जन्मदिन

Bundelikhabar

बिहार/ ब्यूरो
सिवान : 16 नवंबर 2021 को भारतीय जनता युवा मोर्चा सिवान के द्वारा महादेवा स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बेंगलुरु के माननीय सांसद श्रीमान तेजस्वी सूर्या जी का जन्मदिन केक काटकर, बच्चों के बीच कॉपी व कलम वितरण कर भाजयुमो नगर अध्यक्ष रॉकी शाह के अध्यक्षता में भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री हैपी यादव जी सहित जिला के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में मनाया गया!उक्त कार्यक्रम के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री हैप्पी यादव जी ने कहा कि माननीय तेजस्वी सूर्या जी का 31 वां जन्मदिन को संबोधित करते हुए कहा कि तेजस्वी सूर्य जी देश के सबसे कम उम्र के सांसद है वह देश के युवाओं के विकास के लिए संसद में हमेशा आवाज उठाते रहते हैं।

आज पूरे देश के युवा तेजस्वी सूर्या पर गर्व कर रहा है उनके दीर्घायु हों शतायु होने की हम कामना करते हैं वही मौके पर उपस्थित भाजयुमो जिला महामंत्री त्रिलोकी सिंह पटेल ने तेजस्वी सूर्य जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि तेजस्वी सूर्या जी देश के युवाओं को अपने सौर्य के प्रकाश से प्रकाशित कर रहे हैं राष्ट्रीय हित के मुद्दों एवं युवा व्यक्तित्व के विकास पर संसद भवन में हमेशा आवाज उठाते रहते हम उनको दीर्घायु व सतायु होने की कामना करते हैं इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्री नीतीश कुशवाहा जी वार्ड पार्षद श्री राजन शाह जी जिला उपाध्यक्ष वार्ड पार्षद श्री संतोष यादव जी श्री धीरज कुमार जी श्री सुनील कुमार जी इत्यादि बहुत सारे युवा इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

12 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Bundeli Khabar

हिंदुओं की नृशंस हत्याओं के विरुद्ध 9 को बजरंगदल का देश व्यापी हुआ प्रदर्शन

Bundeli Khabar

SFC म्यूजिक से रिलीज हुआ खेसारीलाल यादव का ‘चूड़ी हरिहर’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!