23.6 C
Madhya Pradesh
August 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211110 WA0015
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर भाजपा नेता मुरलीधर राव का पुतला फूंका

Bundelikhabar

जमकर नारेवाजी कर जताया तीखा आक्रोश, भाजपा नेता अहंकार में डूबकर दे रहे बयान: सुरेन्द्र चौधरी

सागर / ब्यूरो

म.प्र.भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के ब्राह्मण और बनिए भाजपा की जेब वाले बयान के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया  / युवा कांग्रेस नरयावली के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में स्थानीय मकरोनिया चौराहे पर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेवाजी कर भाजपा नेता मुरलीधर राव का पुतला दहन कर तीखा आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान म.प्र.कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुये कहा कि भाजपा के लोग सत्ता के अहिंकार में इस कदर डूबे हैं कि  इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं। ये प्रजातंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में कोई समाज किसी भी दल और दल के नेताओं की जेब में नहीं रहता है। भाजपा और मुरलीधर राव को दोनों समाजों से माफी मांगनी चाहिए। मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय देवेन्द कुर्मी,युवा कांग्रेस नरयावली विस.अध्यक्ष राजा सिंह बुन्देला, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष इंजी. संजय रोहिदास द्वारा आयोजित प्रदर्शन को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपूत,एड. राजेश दुबे,अभिषेक गौर,सतेन्द्र मोहन दुबे,शरद राजा सेन, अशरफ खान,कमल जैन आदि ने संबोधित कर भाजपा नेता श्री मुरलीधर राव के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमाकांत चौबे, अमोल सिंह राजपूत, जतिन चौकसे,राजू डिस्क, कमल जैन, अमित नायक, हुकुम चन्द्र जैन,सुदीप पटेरिया, संजय जैन, निहाल पाण्डेय, वीरेन्द्र जैन, देवराज तिवारी, सन्दीप चौधरी, महेन्द्र साहू, पीयूष तिवारी, सुधीर तिवारी, चक्रेश जैन, विमल जैन,रेवाराम रजक,कमल रैकवार, धर्मेन्द्र रजक, रोहित वर्मा,गुड्डू रैकवार, महेश सेन, पप्पू सेन, मुल्ले चोधरी,विशाल बाबू, अविनाश खरे, चंदन रैदास, एम. आई. खान, प्रेम लाल, विकास घारू, राम अहिरवार, धीरेंद्र वर्मा , संदीप बर्मा, सचिन चौबे ,अरविंद रजक आदि मोजूूूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

उपभोक्ता दिवस के अवसर पर बच्चों ने जाने उपभोक्ता के अधिकार

Bundeli Khabar

पाटन:प्रेमी जोड़े से छेड़छाड़ करना पड़ा मँहगा

Bundeli Khabar

स्मार्ट सिटी के माध्यम तैयार होगा जिला अस्पताल का साइकिल स्टैंड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!