26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211016 WA0007
मनोरंजन

गोल्डन प्रेस्टीजियस अवार्ड और गोल्डन ह्यूमैनिटी अवार्ड 2021

Bundelikhabar

होप मिरर फाउंडेशन प्रस्तुत और एकता मंच के सहयोग से गोल्डन प्रेस्टीजियस अवार्ड और गोल्डन ह्यूमैनिटी अवार्ड 2021 का सफल आयोजन

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : होप मिरर फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत और एकता मंच के सहयोग से मुम्बई के वर्सोवा स्थित चिल्ड्रेन वेलफेयर स्कूल में शानदार गोल्डन प्रेस्टीजियस अवार्ड 2021 और गोल्डन ह्यूमैनिटी अवार्ड 2021 का आयोजन सम्पन्न हुआ। जहां बहुत सारी सेलेब्रिटीज़ ने शिरकत की। सिमरन आहूजा ने इस अवार्ड शो का संचालन किया। रमज़ान शेख होप मिरर फाउंडेशन के द्वारा जनता की सेवा कार्य में सक्रिय हैं। कोरियोग्राफर सन्दीप सोपारकर और रमज़ान शेख ने विक्रम पाटिल का स्वागत किया।
एकता मंच के संस्थापक अजय कौल ने इस अवार्ड शो से जुड़े सभी लोगों सहित सम्मानित व्यक्तियों को बधाई दिया।
गौरतलब है कि गोल्डन प्रेस्टीजियस अवार्ड 2021 और गोल्डन ह्यूमैनिटी अवार्ड 2021 से एक्ट्रेस नायरा बनर्जी, पायल घोष, संगीतकार दिलीप सेन, सन्दीप सोपारकर, मीनाक्षी दीक्षित, शर्लिन चोपड़ा, वेरोनिका वनिज, आरती नागपाल, पंकज बेरी, निकिता रावल, वीआईपी, शिव्या पठानिया और एक्टर सिंगर अरुण बक्शी जैसी हस्तियों को सम्मानित किया गया।
एसीपी सुनील बोंडे इस समारोह में मुख्य अतिथि थे, उन्हें भी इस अवार्ड से नवाजा गया साथ ही देवा अन्ना को एसीपी सुनील बोंडे के हाथों अवार्ड मिला।
इनके साथ साथ अमित त्यागी को चैनल आज तक के लिए अवार्ड मिला। नूपुर ने अमित त्यागी के लिए अवार्ड लिया। साथ ही नूपुर को भी आज तक के लिए अवार्ड मिला। पुनीत वोरे को भी अवार्ड मिला।
डॉ परी सोमानी यूएसए को गोल्डन प्रेस्टीजियस अवार्ड 2021 और गोल्डन ह्यूमैनिटी अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। संगीतकार दिलीप सेन ने इस अवसर पर कहा कि मेरे लिए यह अवार्ड सम्मान की बात है। उन्होंने शैलेश पटेल को स्टेज पर बुलाया और उनका शुक्रिया अदा किया। शैलेश पटेल ने स्टेज पर कहा कि होप मिरर फॉउंडेशन और एकता मंच ने कोविड के दौरान जो काम किया है वह बेमिसाल है। साथ ही उन्होंने अजय कौल को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में सिंधु नायर, मनीष गुप्ता, स्वप्निल श्रीसंत, शहनाज शेख, डॉक्टर नूरी, शाहनवाज शेख, डॉ अरुणा, सुंदरी ठाकुर, अभय प्रताप सिंह, रितेश श्रीवास्तव, राकेश झाला, जितेंद्र पाण्डेय, जावेद क़ाज़ी, वेरोनिका वनिज, नायरा बनर्जी, वनिता थापर, पप्पू ठाकुर, बबिता ,ज्योति कांबले, निकिता रावल, शिव्या पठानिया, अरुण बख्शी, एक्ट्रेस संचिता, विद्या रत्न राव, विशाल विजय भगत, शैलेश पटेल, पुष्कर ओझा, सिमरन आहूजा, प्रशांत काशिद, सलामत अली, रमाकांत मुंडे को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवार्ड समारोह को सफल बनाने में शैलेश पटेल (मुंबई रफ्तार न्यूज) और पुष्कर ओझा (खबर 24 न्यूज) का सहयोग रहा।


Bundelikhabar

Related posts

बेस्टसेलर’ में मेरे परफॉर्मेंस को मिली प्रतिक्रिया से मैं बेहद खुश हूं : अर्जन बाजवा

Bundeli Khabar

अत्याधुनिक तकनीक के साथ डॉन स्टूडियो की भव्य लॉन्चिंग

Bundeli Khabar

कसीम हैदर कसीम को मिला दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!