22.2 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220313 WA0054 1
महाराष्ट्र

बेयोंसे और अंश तिवारीने हासिल किया रेनबो प्राइड ऑफ इंडिया का खिताब

Bundelikhabar

मुंबई (गुरुदत्त वाकदेकर) : सिडको कन्वेंशन सेंटर, वाशी, नई मुंबई में “हे फाऊंडेशन” द्वारा एलजीबीटी समुदाय की सौंदर्य प्रतियोगिताका आयोजन किया गया। संस्थापक डॉ. संगीता पाटिल और मिस इंडिया ग्लोबल ब्यूटी विजेता लावण्या पाटिल ने इसका शानदार आयोजन किया था। इस शो में एलजीबीटी ग्रुप के देश के विभिन्न प्रतियोगियों ने भाग लिया और मिस रेनबो प्राइड ऑफ इंडिया का खिताब बियॉन्से तथा अंश तिवारी ने मि रेनबो प्राईड ऑफ इंडिया का खिताब हासिल किया। विक्टोरिया टायिंग मिस रेनबो प्राइड ऑफ इंडिया की उपविजेता रही जबकि मोहित अग्रवाल मिस्टर रेनबो प्राइड ऑफ इंडिया के उपविजेता रहे। मिस्टर क्वीन रेनबो प्राइड ऑफ इंडिया समीर शेख ने जीता और सैय्यद याह्या उपविजेता रहे।

इस पहल के बारे में बताते समय डॉ. संगीता पाटिल ने कहा कि एलजीबीटी समुदाय के बारे में समाज में जागरूकता निर्माण करने के उद्देश्य से इस पहल का आयोजन किया गया था। उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है और समाज की मानसिकता उनके अनुकूल करने का उद्देश्य इसके पीछे हैं। साथ ही उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए भी काम करने की जरूरत है। प्रसिद्ध दंत चिकित्सक और फैशन मॉडल डॉ.सुमाया रेशमा इस मौके मौजूद थीं। इस कार्यक्रम का संचालन शिव दादा ने किया। प्रतियोगिता में देश भर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।


Bundelikhabar

Related posts

शिवसेना की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य उपचार शिविर की शुरुआत

Bundeli Khabar

उत्सव फाउंडेशन द्वारा ‘अपने अपने राम’ कार्यक्रम का दो दिवसीय सफल आयोजन

Bundeli Khabar

भारत फाळणी दुष्परिणामविषयी उद्या दादरमध्ये व्याख्यान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!