27.3 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210912 WA0029
उत्तरप्रदेश

व्ही. जी. एन. ज्वेलर्स एंड चिटफंड कंपनी के मालिकों के उपर फिर एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : कल्याण पूर्व के मशहूर व्ही. जी. एन. ज्वेलर्स एंड चिटफंड कंपनी के मालिकों के उपर फिर एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला डोंबिवली की रहने वाली शालिनी जयवंत पाटील नामक एक महिला ने दर्ज करवाया है। शालिनी के साथ व्ही. जी. एन. ज्वेलर्स एंड चिट फंड कंपनी के मालिक विरीध गोपालन नायर, पत्नी वत्सला नायर और लड़का गोविंद नायर ने 66 लाख 36 हजार 500 रुपए का धोखाधड़ी किया है। इसके पहले बीएसएनएल कंपनी से रिटायर हुए कल्याण निवासी सुधाकर उगड़े नामक व्यक्ति के साथ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई थी। कोलसेवाड़ी पुलिस के अनुसार कंपनी ने 15 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया था।

जिसमें सन 2006 से फरवरी 2021 के बीच शालिनी पाटील ने 66 लाख 36 हजार रुपए निवेश किया था। मुददत पूरा होने के बाद भी व्ही. जी. एन. ज्वेलर्स एंड चिट फंड कंपनी के मालिक ग्राहकों को पैसा देने में आनाकानी कर रहे हैं। बताया जाता है कि व्ही. जी. एन. ज्वेलर्स एंड चिट फंड कंपनी की कई शाखाएं हैं जिनमें कल्याण पूर्व के काटेमानिवली चौक पर 15 साल पहले 2006 में सुरुआत की गई थी। फिलहाल शालिनी पाटील की शिकायत पर कोलसेवाड़ी पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर विरीथ गोपालन नायर, पत्नी वत्सला नायर और लड़का गोविंद नायर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज आगे की जांच में जुटी ।


Bundelikhabar

Related posts

गोवध में प्रयुक्त उपकरण, गोमांश के टुकड़े, दो अपाचे मोटर साइकिल व 01 स्कार्पियों बरामद

Bundeli Khabar

लखनऊ में रंगबाज की शूटिंग के दौरान पहुंची पुलिस की टीम, विनीत कुमार सिंह ने बताया कारण

Bundeli Khabar

सन्दिग्ध अवस्था में महिला की मौत पर परिजनों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!