27.7 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210825 WA0002
महाराष्ट्र

जैन हत्याकांड में आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की उठी मांग

Bundelikhabar

भरत जैन की हत्या को लेकर निरंजन डावखरे ने ठाणे पुलिस आयुक्त को लिखित ज्ञापन देकर हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग।

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
ठाणे : ठाणे शहर के चरई परिसर में रहने वाले भरत जैन नामक स्वर्ण कारोबारी की हत्या कर दी गई है। उसकी लाश कलवा खड़ी से बरामद हुई है । व्यापारी की हत्या के खिलाफ भाजपा के ठाणे शहर अध्यक्ष निरंजन डावखरे ने ठाणे पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह को लिखित ज्ञापन देकर हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।


ठाणे शहर में मनसुख हीरोइन की हत्या के बाद लगातार यह दूसरे कारोबारी की हत्या की घटना हुई है। हत्या की इस घटना से शहर के कारोबारियों में भय का वातावरण बना हुआ है। इस स्थिति में डावखरे ने एक शिष्टमंडल के साथ ठाणे पुलिस आयुक्त सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया । इस शिष्टमंडल में भाजपा व्यापारी सेल के पदाधिकारी भी शामिल थे।


ठाणे के व्यापारी मनसुख हिरेन की हत्या के बाद सोना-चांदी के व्यापारी भरत जैन की हत्या कर दी गई.। व्यापारियों में भय के बीच भाजपा विधायक एवं जिलाध्यक्ष निरंजन डावखरे ने मामले के मुख्य दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की है। शिष्टमंडल में डावखरे के साथ ही ठाणे मनपा में गटनेता मनोहर डुंबरे, नगरसेविका एवं महिला मोर्चा की अध्यक्षा मृणाल पेंडसे, नगरसेवक सुनेश जोशी, जिला महासचिव विलास साठे, जैन समाज के प्रतिनिधि एवं व्यवसायी अशोक बडाला एवं विकास अच्छा भी शामिल थे।


बताया गया है कि गत 14 अगस्त को भरत जैन का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद दूसरे दिन उसके दुकान का शटर टूटा हुआ मिला । परिवार वालों को तभी संदेह हो गया था कि उनके साथ कोई बड़ी घटना हुई है । इस बाबत स्थानीय पुलिस थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन 18 अगस्त को भरत जैन की लाश कलवा की खाड़ी में मिली । इस हत्याकांड को ठाणे भाजपा ने गंभीरता से लिया है तथा पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की जाए।


Bundelikhabar

Related posts

रक्षाबंधन दिवशी भव्य वृक्षारोपण “रक्षा वृक्षाची”…

Bundeli Khabar

ठाकरे सरकारच्या बघ्याच्या भूमिकेमुळे ओबीसी आरक्षणाचा मुद्दा टांगणीवर भाजपचे आमदार किसनजी कथोरे यांचा आरोप

Bundeli Khabar

केडीएमसी क्षेत्र में डिस्चार्ज हुए ७२ मरीज, मिले ६६ नए मरीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!