20 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210818 WA0003
व्यापार

एंजेल ब्रोकिंग से जुड़े ज्योतिस्वरूप रायतुरकर,चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के तौर पर कार्यभार संभाला

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुंबई : एंजेल ब्रोकिंग फिनटेक स्पेस में लंबी छलांग लगाना चाहता है और अपने इन्हीं प्रयासों को मजबूती देने के लिए उसने ज्योतिस्वरुप रायतुरकर को अपना चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ) नियुक्त किया है। ज्योतिस्वरुप की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब एंजेल ब्रोकिंग खुद को एंजेल वन के तौर पर रीब्रांड कर रहा है। यह एक अम्ब्रेला ब्रांड है जो ब्रोकिंग सर्विसेस से लेकर म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस, लोन आदि तक सभी वित्तीय जरूरतों को पूरा करेगा।
कंपनी में टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और इंजीनियरिंग टीमों का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किए गए ज्योतिस्वरुप के पास हाई-वॉल्युम वाले बी2सी प्रोडक्ट्स को विकसित करने और प्रोडक्ट्स में आवश्यक बदलाव लाने का दो दशकों से अधिक का अनुभव है। ये एंजेल ब्रोकिंग की भविष्य की विस्तार योजनाओं में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बनाता है।


ज्योतिस्वरुप का वॉलमार्ट लैब्स में कार्यकाल बहुत ही सफल रहा है और इसके बाद वे एंजेल ब्रोकिंग टीम में शामिल हुए हैं। वॉलमार्ट में उन्होंने ग्लोबल मार्केट के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के मॉडर्नाइजेशन और अगली पीढ़ी के हाइपर-पर्सनलाइज्ड ऐप्स विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वॉलमार्ट से पहले ज्योतिस्वरुप ने मिंट (इंट्यूट्स मनी मैनेजिंग ऐप) और गोआइबिबो में सीनियर टेक लीडरशिप लेवल पर काम किया है। उन्होंने इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट में विंडोज प्लेटफॉर्म पर और सैमसंग में मल्टीमीडिया फ्रेमवर्क पर भी काम किया है।


ज्योतिस्वरुप ने वॉलमार्ट लैब्स और गोआइबिबो में चीफ आर्किटेक्ट और 8केपीसी में डायरेक्टर इंजीनियरिंग के तौर पर काम किया है। उन्होंने कई क्रॉस-जियोग्राफिक टीमों का नेतृत्व किया है और एक सक्षम लीडर और मेंटर के तौर पर इंजीनियरिंग एक्सीलेंस के कल्चर को बढ़ावा दिया है। ज्योति स्वरुप ने एनआईटी, नागपुर से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री के बाद इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, शिकागो से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है।

IMG 20210818 WA0004

Bundelikhabar

Related posts

शेअर बाजाराची घसरण चालूच

Bundeli Khabar

शॉपमैटिक ने बिजनेसेस के लिए होस्टिंग शुल्क किया माफ,अगले कुछ वर्षों में 5 मिलियन ग्राहक जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार

Bundeli Khabar

स्टडी ग्रुपकडून फ्लोरिडा अटलांटिक युनिव्हर्सिटीसोबत नवीन यूएस सहयोगाची घोषणा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!