28 C
Madhya Pradesh
September 9, 2026
Bundeli Khabar
images 5 10
मध्यप्रदेश

दो लाख के बदले दस लाख पेड़ लगाए जाएंगे- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Bundelikhabar

एडिटर डेस्क(सौरभ शर्मा)- प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में लगाई जा रही व्यापारिक गतिबिधियों में कटने वाले वृक्षों से कई गुना वृक्ष लगाए जाएं। ज्ञात है कि व्यापारिक गतिबिधियों के चलते बकस्वाहा के जंगल से दो लाख पेड़ काटे जाने हैं जिसका स्थानीय स्तर पर काफी विरोध भी चल रहा है जिसके चलते आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पहली बात अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रोजेक्ट में कटने वाले पेड़ो की अपेक्षा पांच गुने पेड़ लगाए जाएंगे, जिससे पर्यावरण को हानि न हो। लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल की जाए। छतरपुर जिले की विकास परियोजना में दो लाख वृक्ष कटने का अनुमान है, इनके स्थान पर वहाँ दस लाख पौधे लगाए जाएं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार कैम्पा फण्ड का उपयोग क्षतिपूर्ति वनीकरण, वृक्षारोपण, रखरखाव, बिगड़े वनों के सुधार, वन्यप्राणी रहवास विकास, वन एवं वन्यप्राणी प्रबंधन, वन अधोसंरचना विकास आदि कार्यों के लिए किया जाए।मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय से विकास परियोजनाओं में वन विभाग द्वारा दी जाने वाली स्वीकृतियो तथा प्रदेश में कैम्पा फण्ड के उपयोग संबंधी बैठक ले रहे थे। बैठक में वन मंत्री कुँवर विजय शाह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री के.के. सिंह, प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल आदि उपस्थित थे।इस वर्ष 3 करोड़ 36 लाख पौधे लगाए जाएंगे।कैम्पा फण्ड से इस वर्ष प्रदेश में 33686 हेक्टेयर क्षेत्र में 03 करोड़ 36 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। गतवर्ष प्रदेश के 38063 हेक्टेयर क्षेत्रफ़ल में 02 करोड़ 86 लाख पौधे लगाए गए।

images 4 9

Bundelikhabar

Related posts

यशिका और अबीर ने जीती संभाग स्तरीय प्रतियोगिता

Bundeli Khabar

सीएमओ मैडम: भ्रष्टाचार की देवी पर एफआईआर

Bundeli Khabar

पांच बर्ष की बच्ची रहस्यमय तरीके से हुई ग़ायब

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!