17.2 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230116 WA0012
खेल

अंतरराष्ट्रीय स्तर के बोरीवली स्केटिंग रिंक, बॉक्सिंग और बास्केटबॉल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मुंबई/ बोरीवली में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बोरीवली स्केटिंग रिंक, बॉक्सिंग और बास्केटबॉल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन आशीष शेलार (आमदार और अध्यक्ष भाजपा, मुंबई) के द्वारा पावनधाम के पास महावीर नगर, कांदिवली पश्चिम में संपन्न हुआ।
विधायक आशीष शेलार मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि विधायक सुनील राणे, उपायुक्त जोन 7, बीएमसी श्रीमती भाग्यश्री कापसे, महासचिव – आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया जे.एस. साहनी, पहलवान-ओलंपिक एथलीट नरसिम्हा पंचम यादव अंतरराष्ट्रीय स्तर के बोरीवली स्केटिंग रिंक, बॉक्सिंग और बास्केटबॉल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करने के अवसर उपस्थित रहे।
सुनील राणे के नेतृत्व में विशेष रूप से युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक नवनिर्मित आधुनिक खेल परिसर स्थापित किया गया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस आधुनिक खेल परिसर से कई प्रतिभाशाली एथलीट निकलेंगे और खेल जगत में राज्य और देश में बोरीवली एक प्रतिष्ठित नाम बन कर उभरेगा।
इस अवसर पर सुनील राणे ने कहा कि हमने पिछले साल बोरिवली के लिए एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की घोषणा की थी और आज हम स्थानीय नागरिकों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बोरीवली स्केटिंग रिंक, बॉक्सिंग और बास्केटबॉल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन कर रहे हैं। बोरीवली के युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट बनाने के लिए कई स्वास्थ्य परियोजनाएं लागू की जा रही हैं ताकि वे अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें।


Bundelikhabar

Related posts

टाटा आयपीएल – कोलकाता क्नाईट रायडर्सचा ५२ धावांनी विजय

Bundeli Khabar

टाटा आयपीएल – लखनौ ठरले सुपर जायंट्स

Bundeli Khabar

टाटा आयपीएल – मुंबईच्या तोंडचा घास चेन्नईने हिरावून नेला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!