22.4 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230109 WA0009
मनोरंजन

नव वर्ष में पासी जनजागृति संस्था का प्रथम सम्मेलन व बहुजन मूलनिवासी कैलेंडर का विमोचन सम्पन्न

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मुंबई। दादर स्थित फाइव गार्डन में नववर्ष के उपलक्ष्य पर पासी जनजागृति संस्था (रजि.) द्वारा प्रथम सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित समर्पित कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की समस्त औपचरिक्ताओं के पश्चात पासी समाज संस्था के द्वारा जारी प्रथम बहुजन मूलनिवासी कलेंडर का विमोचन संस्था के संस्थापक अरुण कुमार सरोज व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमनाथ सरोज के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कलेंडर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सी. आर. सरोज द्वारा संकलित पासी समाज से हुए अनेक राजाओं व वीरांगनाओं, महापुरषों के नाम व उनके कार्यों का उल्लेख है। कलेंडर में सुवाक्यों के साथ- साथ संस्था के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला गया है। उपस्थित सदस्यों में कोषाध्यक्ष महेष चन्द्र सरोज, महासचिव रमाशंकर सरोज, वरिष्ठ समाजसेवी रामप्रसाद पासी, वसंत लाल, समर्पित कार्यकर्ताओं में फूलचंद सरोज, विनय कुमार सरोज, रामवचन सरोज, युवा कार्यकर्ता चंचल सरोज, धर्मेन्द्र कुमार सरोज, हनुमान सरोज, सुरेश सरोज, रामपदारथ सरोज तथा उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया।
अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमनाथ सरोज ने सबका आभार व्यक्त करते हुए समाप्ति की घोषणा की।


Bundelikhabar

Related posts

लोकगीतों के साथ फिल्मी गीतों में भी अपनी सरगम का जादू बिखेरती हैं कविता मिश्रा

Bundeli Khabar

एक्ट्रेस पाखी हेगड़े अभिनीत शो ‘रज्जो’ 22 अगस्त से 7 बजे स्टार प्लस टीवी पर ऑन एयर

Bundeli Khabar

आखिर उपरवाले ने सुन ली : शाहमीर खान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!