28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221128 WA0024
महाराष्ट्र

लोगों में जागरूकता के लिए विधायक असलम शेख ने किया मालाड मस्ती का आयोजन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

रितेश, जेनेलिया देशमुख, वरुण शर्मा, गणेश आचार्य मलाड मस्ती इवेंट में हुए शामिल

मुम्बई। मालाड मस्ती 2022 इवेंट इनऑर्बिट मॉल (मालाड पश्चिम) के पास आयोजित किया गया जहाँ रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, वरुण शर्मा, फैसल शेख (फैजु) और गणेश आचार्य जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए। इस आयोजन के पीछे का विचार यह है कि लोगों को घर पर अपने मोबाइल पर चीजों को देखने के बजाय कैसे मोबाइल छोड़कर बाहर निकलना चाहिए और दोस्तों से मिलना चाहिए, नई चीजें देखना चाहिए और आनंद लेना चाहिए। यह आयोजन लोगों को अपने घरों के बाहर एक अच्छा वीकेंड बिताने और आनंद लेने का अवसर देता है।
मलाड मस्ती सिर्फ एक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं है बल्कि मनोरंजन और परिवारों को जोड़ने और जागरूकता लाने का एक माध्यम है।
विधायक असलम शेख ने कहा कि इस साल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य और संदेश बाल शोषण के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह महत्वपूर्ण है कि लोगों को जागरूक किया जाए और बच्चों को समाज में बुरी ताकतों से बचाया जाए।
मलाड मस्ती का यह पाँचवा साल है और इसे गोल्ड मेडल स्विचेज़ ने अपना पूरा सपोर्ट दिया है। रितेश और जेनेलिया देशमुख ने अपनी मराठी फिल्म वेड का प्रोमो लोगों को दिखाया और उनके साथ सेल्फ़ी खींची। बाद में वरुण शर्मा ने लोगों को अपनी फ़िल्म का डायलॉग सुनाया। गणेश आचार्य ने कई गानों पर डांस किया और लोगों को अपनी आने वाली फ़िल्म के बारे बताया। फ़िल्म और टीवी एक्टर फैजु शेख ने लोगों से खूब बात की। सभी ने विधायक असलम शेख को मलाड मस्ती कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। सुबह इस कार्यक्रम में 5000 से ज़्यादा लोग पहुंचे। इस इवेंट का आयोजन हर रविवार को किया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

महाराष्ट्र शासन महारेरा के ब्लैक लिस्ट में महाराष्ट्र के 1824 बिल्डर के प्रोजेक्ट शामिल

Bundeli Khabar

विस्टाप्रिंट का ‘मेरा नाम, मेरी शान’ अभियान

Bundeli Khabar

मराठा मोर्चाने ओलांडली महाराष्ट्राची वेस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!