27.9 C
Madhya Pradesh
October 4, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221127 WA0000
मध्यप्रदेश

शहर सेवादल ने गिरफ्तार होकर थाने में मनाई गौर जयंती

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

गौर जयंती के शुभ अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल ने मोती नगर थाने में डॉ. गौर के चित्र पर पुष्प माला अर्पित करके गौर साहब को स्मरण किया। इससे पूर्व मोतीनगर पुलिस ने कांग्रेस सेवादल सदस्यों को मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व गिरफ्तार कर थाने मे बिठा लिया।

वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार पचौरी ने कहा कि भाजपा जिले को एक राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय नही दे पा रही है और अब गौरव दिवस मनाने की नौटंकी कर रही है। दो दो निजी विश्वविद्यालय खुलने की अनुमति से आमजन लुटने मजबूर होगा वही दूसरी और सागर विश्वविद्यालय को मिले 800 करोड रूपये से छतरपुर मे विश्वविद्यालय खोला गया है। इस पर मुख्यमंत्री और सागर के तीनो मंत्री चुप्पी तोडे और सागर मे राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना कराये। केन्द्र मे भाजपा राज्य मे भाजपा फिर भी गौर साहब को भारतरत्न दिलाने भाजपा ने कोई प्रयास नही किया।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि गौरव दिवस के नाम पर तीन दिन से शहर के व्यापारियों,स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे, फुटपाथ एवं मध्यम व्यापारी परेशान है,फिर भी भाजपा के नेता को इस बात से कोई फर्क नही पडता है कि आमजन कैसे इस मंहगाई के दौर मे अपना जीवन यापन कैसे करे।उन्होने मुख्यमंत्री के आगमन को झूठा बताया हैऔर कहा कि शिवराज सिंह को गौर साहब के दर्शन से और आचरण से कोई लेना देना नही है।

थाने मे गौर जयंती मनाने में नितिन पचौरी,महेंद्र दुबे, रेवाराम पटेल, अंकुर यादव,लल्ला यादव,आदर्श यादव,कार्तिक नागार्च,लल्ला यादव आदि साथ रहे


Bundelikhabar

Related posts

ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार

Bundeli Khabar

छतरपुर: 22 अगस्त को मध्य प्रदेश रेंजर्स एशोसिएशन के पदाधिकारी चर्चा के लिए पहुंचेंगे हमा डिपो

Bundeli Khabar

पुरानी पेंशन बहाली के साथ 100 यूनिट बिजली मुफ्त: प्रियंका गांधी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!