23.6 C
Madhya Pradesh
August 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221029 WA0000
व्यापार

आईवूमी एनर्जी की इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर त्यौहारी छूट

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सन्तोष साहू,

मुंबई। आईवूमी एनर्जी ने त्योहारों के इस सीज़न में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की अपनी रेंज पर विशेष ऑफर पेश किए हैं। आईवूमी ’बिग एनर्जी फैस्ट’ कई विशेष लाभ लेकर आया है जिनमें शामिल हैं- सभी हाईस्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर रु. 4000 की छूट तथा रु. 5000 मूल्य के उपहार व ऐक्सैसरीज़। इसके अलावा आईवूमी ने जीत एक्स लिमिटेड ऐडिशन स्कूटर प्रस्तुत किया है जो 10 नवंबर 2022 तक उपलब्ध रहेगा।
जीत एक्स लिमिटेड ऐडिशन स्कूटर की कीमत रु. 1,02,000 है; दिनांक 10 नवंबर तक यह अपने नए अवतार में रु. 98,000 की कीमत पर उपलब्ध रहेगा। ये लिमिटेड ऐडिशन स्कूटर ग्लॉसी ब्लैक (रैड हाइलाइट्स के संग), ग्लॉसी ब्लैक (ब्ल्यू हाइलाइट्स के संग), मैट् व्हाइट (रैड हाइलाइट्स के संग) और मैट् व्हाइट (ऑरेंज हाइलाइट्स के संग) में उपलब्ध रहेंगे। जबकी सामान्य जीत एक्स स्कूटर रु. 95,999 की कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा जीत एक्स आईवूमी की सिग्नेचर बकेट सीट के साथ उपलब्ध है जिससे राइडिंग के दौरान ज्यादा आराम मिलता है। बकेट स्टाईल कम्फर्ट सीट एक कॉम्बिनेशन के साथ आती है जो है इसकी विशिष्ट आकृृति जिससे स्कूटर का आकर्षण बढ़ जाता है और स्कूटर सवार सही मुद्रा में बैठ सकता है जिससे सवारी के दौरान सुविधा रहती है।
आईवूमी एस1 पीकॉक ब्ल्यू, नाइट मैरून, डस्की ब्लैक रंगों के संग नए अवतार में रु. 95,999 की कीमत पर उपलब्ध है।
आईवूमी एनर्जी के सीईओ और सह-संस्थापक अश्विन भंडारी ने कहा, ’’बिग एनर्जी फैस्ट की पेशकश के जरिए हमारी कोशिश है की अपने परिवार के संग आनंद का प्रसार करें। हम भारत के ज्यादा सस्टेनेबल और ईकोे-फ्रैंडली भविष्य में आगे रह कर योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे स्कूटर भारतीय राइडिंग परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। अपने मोबिलिटी सॉल्यूशंस के जरिए हम लोगों के बीच फासले मिटा कर उनके जीवन में खुशियां लाने के लिए समर्पित हैं।


Bundelikhabar

Related posts

निफ्टी 35 अंकांनी घसरला तर सेन्सेक्स 112 अंकांनी खाली

Bundeli Khabar

टाटा पावर की नयी ‘स्मार्ट होम ऑटोमेशन एनर्जी सोलूशन्स’

Bundeli Khabar

पेटीएम ने कैशबैक पॉइंट्स ऑफर लॉन्च किया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!