24.7 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220802 WA0009
मनोरंजन

विजय देवरकोंडा और अनन्या की एक झलक के लिए उमड़ी भीड़

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। पिछले दिनों विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ‘लाइगर’ फिल्म के प्रमोशन के लिए नई मुंबई में स्थित सीजन मॉल में पहुंचे थे। जैसे ही कलाकार स्टेज पर पहुंचे वैसे ही भीड़ जोर जोर से विजय के नाम से चिल्लाने लगी। हर कोई एक्टर से मिलना चाहता था उनसे हाथ मिलाने, उनके करीब पहुंचने के लिए तरस रहा था। कुछ महिला प्रशंसक उन्हें देखकर खुशी के मारे अपने आंसूओं को बहने से रोक नही पाई तो कुछ लोग विजय की तस्वीरे वाले पोस्टर लेके उन्हें लगातार आई लव यू विजय करके चिल्ला रहीं थी। लड़कियों की दिल की धड़कन बने युवा पैन इंडिया सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की झलक देख लड़कियां उत्साहित हो रही थी। धीरे धीरे भीड़ काफ़ी बढ़ गई और बेकाबू होने लगी। अपने सुपरस्टार को मिलने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच गए थे जिससे भगदड़ मच गई थी और जब एक्टर्स को इसका अहसास हुआ तब उन्होंने फैंस की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम को बीच में ही रद्द करने का फैसला किया और सारे प्रशंसकों का वहां आने के लिए तथा बेशुमार प्यार बरसाने के लिए आभार व्यक्त कर वहां से लौट गए। इससे यह पता चलता है कि विजय देवरकोंडा के प्रशंसक की संख्या काफ़ी तगड़ी है।
पूरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित ‘लाइगर साला क्रॉसब्रिड’ पैन इंडिया फिल्म, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम इन पांच भाषाओं में 25 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Bundelikhabar

Related posts

स्वर्ण स्वर भारत ने भारत की धार्मिक समृद्धि का उत्सव मनाते हुए लॉन्च किया गीत ‘हर हर में, घर घर में’

Bundeli Khabar

फिल्म ‘ऊंचाई’ का दूसरा पोस्टर हुआ आउट! अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की दोस्ती पर केंद्रित है फिल्म

Bundeli Khabar

‘टॉकीज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म की भव्य लॉन्चिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!