37.9 C
Madhya Pradesh
May 4, 2026
Bundeli Khabar
Home » रोजगार मेले में कई दिव्यांग हुए लाभान्वित
महाराष्ट्र

रोजगार मेले में कई दिव्यांग हुए लाभान्वित

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। 146 दिव्यांग उम्मीदवारों ने 30 मई 2022 को वीआरसी, ए टी आई कैम्पस, चूनाभट्टी, मुंबई में नौकरी मेले में भाग लिया।
जिसमें से 41 उम्मीदवारों का जॉब प्लेसमेंट के लिए चयन हुआ और 59 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

उसी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस. के. कुशवाह (निदेशक, नेशनल करियर सर्विस सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड, वीआरसी, मुंबई) तथा सतीश के (पैन इंडिया प्लेसमेंट हेड, समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड, बेंगलुरु) उपस्थित थे।

दिव्यांगजनों को रोजगार मुहैया कराने के लिए समर्थनम ट्रस्ट द्वारा समय समय पर रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है जहां मुम्बई व आसपास के जिलों के शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी दिया जाता है।
ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास से सभी लोगों में भारी उत्साह देखा गया।


Bundelikhabar

Related posts

अनिवार्य टीकाकरण और जबरदस्ती के विरोध में आजाद मैदान में भारी संख्या में लोगों का विरोध प्रदर्शन

Bundeli Khabar

बोरिवली में राइफल शूटिंग आर्चरी और तीरंदाज़ी स्पोर्ट्स क्लब का उद्घाटन

Bundeli Khabar

बाल दिना निमित्त संजय कारिरा यांच्या वतीने अनाथ बेघर मुलांना महाप्रसाद !

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!