28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220524 WA0001
मनोरंजन

आइनॉक्स घाटकोपर में ‘द कन्वर्जन’ फिल्म का शो हाउसफुल

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मातृभूमि सेवार्थ फाउंडेशन द्वारा सफलतापूर्वक शो का आयोजन

मुम्बई। हालिया प्रदर्शित हिंदी फिल्म ‘द कन्वर्जन’ का विशेष शो घाटकोपर स्थित आइनॉक्स सिनेमाहॉल में एनजीओ मातृभूमि सेवार्थ फाउंडेशन की अध्यक्ष रमा सान्याल द्वारा रखा गया। उसी अवसर पर श्री घाटकोपर कच्छ कडवा पाटीदार सनातन समाज (मुम्बई), महेंद्र भाई पटेल सहित फिल्म के निर्माता श्री राज पटेल, अभिनेता प्रतीक शुक्ला तथा सैकड़ों सनातन धर्म के लोग फिल्म देखने पहुंचे। मातृभूमि सेवार्थ फाउंडेशन की अध्यक्ष रमा सान्याल कहा कि देश के लाखों लड़कियों को जागृत करने के और लव जिहाद से बचाना उद्देश्य से बनी फिल्म है ‘द कन्वर्जन’। कुछ लोग अपनी धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए आगे कदम बढ़ाते हुए फिल्म को लोगों तक पहुंचाने का जिम्मा उठा लिए हैं। गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में सिनेमाघर में भी शो हो रहा है। अब मुम्बई में एक शो हुआ लेकिन इस जागरूक फिल्म ‘द कन्वर्जन’ की अधिक से अधिक शो की मांग आई है। राष्ट्रहित में हर व्यक्ति को आगे आकर बेटियों को लव जिहाद के बारे में जागरूक करना चाहिए।

ज्ञात हो कि सनातनी बेटियों को एक विशेष वर्ग द्वारा भ्रमित कर धर्मांतरण किया जा रहा है। उनके मनोभावों से खेला जाता है और जब उनका मकसद पूर्ण हो जाता है तो क्या होता है हम सभी जानते हैं। हमेशा समाचार पत्र और मीडिया में ऐसी घटना का जिक्र होता है किंतु अपराधी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती। इस धर्मनिरपेक्ष देश में धर्म की आड़ में ही अनैतिक और आपराधिक कार्य एक सोची समझी साजिश के तहत क्या नहीं हो रहा है। अपनी बेटियों को ऐसे षड्यंत्रकारी शैतानों से सजग करने के लिए, सनातनियों की आंखें खोलने के लिए इस फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म के माध्यम से सनातनियों की चेतना जगाने का प्रयास किया गया है और सत्यता दिखाया गया है। आखिर इन धर्मांतरण का मकसद क्या है? कौन से वर्ग हैं जो आस्तीन में छुपे साँप बने है। यह फ़िल्म उन सभी लड़कियों के लिए है जिनकी आंखों में प्रेम का पर्दा डाल गहरे कुँए में फेंक दिया जाता है। यह वह राह है जिस पर आगे बढ़ कर लौटना नामुमकिन होता है। हिन्दू लड़कियों को अपने मोहपाश में फंसा कर उनका धर्मांतरण करने की सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म है ‘द कन्वर्जन’। समस्त भारतीयों को यह फ़िल्म देखनी जरूरी है। खासकर महिला वर्ग को ताकि कल उनके साथ, उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना हो।

आपको बता दें कि ‘द कन्वर्जन’ फिल्म का निर्माण नोस्ट्रम इंटरटेनमेंट हब बैनर तले निर्माता राज पटेल, राज नोस्ट्रम, विपुल पटेल ने किया है। इसके निर्देशक विनोद तिवारी और लेखक वंदना तिवारी हैं। इस फिल्म में विंध्या तिवारी, प्रतीक शुक्ला, रवि भाटिया, विभा छिब्बर, सुनील सिंह, अमित बहल और मनोज जोशी की मुख्य भूमिका है।


Bundelikhabar

Related posts

अमृता राव और आरजे अनमोल सोशल मीडिया पर अपनी लव स्टोरी का करेंगे खुलासा

Bundeli Khabar

पायल तुम विपरीत परिस्थितियों में भी साहसी महिला हो, मैं हमेशा साथ दूंगा – संग्राम सिंह

Bundeli Khabar

ड्रामा एडवेंचर फिल्म ‘रणछोड़’ में नसीरुद्दीन शाह, अध्ययन सुमन और शेरनवाज़ जिजिना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!