34.1 C
Madhya Pradesh
June 28, 2026
Bundeli Khabar
धर्म

चमत्कार: सुब्रत नाथ भगवान की मूर्ति के सिर से अचानक बहने लगी जल धारा

Bundelikhabar

जबलपुर/सजल सिंघई

जबलपुर में हनुमानताल स्थित बड़े जैन मंदिर में मुनि सुब्रत नाथ भगवान की मूर्ति के सिर से जल धारा बहने लगी. जैसे ही ये खबर शहर में फैली बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच गए और थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में भक्तों का जमावड़ा मंदिर में लग गया।

मंदिर पहुंचे भक्त मूर्ति से निकल रही जलधारा को मोबाइल में कैद करने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुब्रत नाथ भगवान के सिर व कान से जलधारा बह रही थी. भगवान का अभिषेक स्वयं ही हो रहा था. एकाएक सैकड़ों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचने लगे. देर रात एक बजे तक जलधारा निकलती रही. इसके बाद स्वयं बंद हो गयी. भक्त इसे चमत्कार मानते हुए आश्चर्यचकित थे

वहीं मंदिर में लोगों की भीड़ को देखते हुए देर रात मंदिर के पट बंद करने पड़े. लगभग 1 बजे जलधारा बंद होने पर लौट गए. मंदिर पहुंचे भक्त चमत्कार मान रहे हैं. जलधारा निकलने वाली प्रतिमा का अभी हाल ही में हुए पंचकल्याणक महोत्सव में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. इसे गोलबाजार में हुए पंचकल्याणक में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज ने प्रतिष्ठापित किया था।


Bundelikhabar

Related posts

यह छोटे-छोटे उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत

Bundeli Khabar

होलिका दहन मुहूर्त / शंका समाधान

Bundeli Khabar

नवरात्रि पर बुंदेली चैनल द्वारा गरबा _Bundeli Garba_NAVRATRI RHYTHM

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!