25.7 C
Madhya Pradesh
August 20, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220330 WA0005
मनोरंजन

पायल की गलती नहीं, वो किसी के बहकावे में आ गई थी : संग्राम सिंह

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। जबसे ‘लॉक अप’ शो में पायल रोहतगी ने अपने वशीकरण की गुप्त बात को जग जाहिर किया, जबसे पायल ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपने करियर को बचाने के लिए एक समय में वशीकरण प्रक्रिया का सहारा लिया तबसे हर जगह सिर्फ इसी बात की चर्चा हैं कि पायल ने ऐसा क्यों किया? आखिर क्या ऐसा हुआ कि पायल को इसकी जरूरत आन पड़ी। यहाँ तक कि शो में खुद कंगना रनौत ने भी इस पर मजाक उड़ाया और कहा कि संग्राम भी सोच रहे होंगे कि मैं सच में पायल से प्यार करता हूँ या मुझे किसी तांत्रिक ने वशीकरण किया हैं!

पायल के इस कन्फेशन पर संग्राम सिंह का बयान आया है और उन्होंने कहा कि पायल को उनके किसी रिश्तेदारी में बड़े सदस्य ने एक ढोंगी पंडित से मिलवाया था जो झाड़–फूक और पूजा करवाता था। उसने पायल को यकीन दिलाया था कि आप ये पूजा करवा लो तो आपके सब काम ठीक हो जाएंगे। आप ये वाली पूजा करवा लो तो आप ये फिल्में भी करोगे। आप मुझे उन प्रोडक्शन हाउस के नाम दे दो, मैं ऐसा वशीकरण करूंगा कि आपको वहां से कॉल आने लगेंगे। उसने मेरे बारें में भी कहा कि ये लड़का आपके लिए सही नही हैं। लेकिन मैं जब उस पंडित से मिला तब मैने उसे कहा कि तुम्हे अपना भविष्य नही पता तुम दूसरों के बारें में क्या आगे बताओगे। मैंने उसे बहुत डांट लगाई और सब बंद करवाया।

पायल ये सब बातों पर यकीन नही करती लेकिन परिवार के बड़े सदस्य की वजह से उसने ऐसा किया। मैने उसे कहा कि मैं भावनाओं की कद्र करता हूँ। विश्वास पर यकीन करता हूँ पर अंधविश्वास पर नहीं और जो बीत गया वो भला वापस कैसे आएगा। जिनकी भुजाएं कमजोर हो जाती है वो लोग काला जादू पर भरोसा करते हैं और अंगूठी पहनते हैं। अगर मेहनत करोगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। पायल को बात समझ में आई और ये सब बंद हुआ। पर मैं यही कहूंगा कि वो नादान हैं और किसी के बहकावे में आ गई। लेकिन वो अपने काम पर यकीन करती हैं और मेहनत करती हैं।


Bundelikhabar

Related posts

वैलेंटाइन डे पर ‘मोहब्बत तमाशा नहीं’ रिलीज होते ही हुआ वायरल

Bundeli Khabar

कृति सैनन और राजकुमार राव की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का प्रसारण स्टार गोल्ड पर जल्द

Bundeli Khabar

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का ‘हड्डी’ में ट्रांसजेंडर महिलाओं के साथ कैसा रहा अनुभव! जानने के लिए पढ़ें

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!