28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220303 WA0017
मनोरंजन

गंगूबाई काठियावाड़ी के गीत ‘शिकायत’ में हुमा कुरैशी का चला जादू

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। कमाठीपुरा, मुम्बई की वेश्या से माफिया क्वीन और सोशल वर्कर बनी आलिया भट्ट अभिनीत बायोपिक ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते नजर आ रही है। इस फिल्म में एक कव्वाली गीत ‘शिकायत’ में हुमा कुरैशी अपनी अदाओं से दर्शकों को घायल करती नजर आ रही है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हुमा का यह एक विशेष गीत है। जिन लोगों ने फिल्म को बड़े पर्दे पर देखा है उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हुमा की खूबसूरत प्रदर्शन के लिए उनकी तारीफ करते हुए उन्हें एक ‘सरप्राइज पैकेज’ बताया है।

यह सुंदर कव्वाली गीत ‘शिकायत’ गंगूबाई के जीवन के एक महत्वपूर्ण हिस्से को दर्शाता है। इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा ने भी संजय लीला भंसाली की राम लीला में एक विशेष गीत को प्रियंका चोपड़ा द्वारा अभिनीत किया था। हुमा कुरैशी ने अपने उत्साह को सांझा करते हुए कहा कि यह मेरे लिए एक बहुत ही खास गाना है। संजय लीला भंसाली के साथ काम करना हमेशा से एक सपना रहा है। एसएलबी की दुनिया का हिस्सा बनकर बहुत ही खुशी हो रही है। बता दें कि हुमा की ‘वलिमै’ भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

भोजपुरी फ़िल्म ‘राम लखन बजरंगी’ का मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त, शूटिंग मार्च में

Bundeli Khabar

फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ के केसरिया गाने पर आया म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम का ये बयान

Bundeli Khabar

वरुण धवन की फिल्म ‘जुगजुग जियो’ ने पहले ही दिन ली शानदार ओपनिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!