23.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220218 WA0009
मनोरंजन

20 फरवरी को होगा अरविंद अकेला कल्लू अभिनीत फ़िल्म ‘कल्लू कृष्णन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू की बहुचर्चित फ़िल्म ‘कल्लू कृष्णन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 20 फरवरी को होने जा रहा है। यानी अब भोजपुरी के दर्शक उनकी फिल्म को टीवी पर भी देख सकेंगे। यह बेहतरीन फ़िल्म है, जिसका इंतजार दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे थे और अब फ़िल्म दर्शकों के बीच टीवी पर रिलीज की जा रही है।

फ़िल्म में अरविंद अकेला कल्लू एक दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। फ़िल्म को लेकर कल्लू काफी उत्त्साहित है और टीवी पर पहली बार इस फ़िल्म के रिलीज को लेकर भी काफी खुश हैं। इस फ़िल्म के निर्माता सूर्यभान राय और लेखक निर्देशक रंजीत पटेल हैं। संगीत छोटे बाबा और साजन मिश्रा का है वहीं गीतकार हैं सुमित सिंह चंद्रवंशी और सूर्यभान राय। फ़िल्म का प्रीमियर रिशु मूवीज भोजपुरी पर होने वाला है।


Bundelikhabar

Related posts

सत्यमेव जयते 2 का नोरा फतेही पर फिल्माया गाना ‘कुसु कुसु’ हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar

तुलसी कुमार ने डांस वेव मैशअप से खुद को एक परफॉर्मर के रूप में किया पेश

Bundeli Khabar

सोनू सूद को समर्पित पर्वतारोही और साइक्लिस्ट उमा सिंह की माउंट किलिमंजारो पर जीत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!