27.2 C
Madhya Pradesh
August 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220125 WA00122
महाराष्ट्र

‘ओ असमान वाले’ गीत में दर्शकों को पसंद आये जुबिन नौटियाल – नेहा खान

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। टी सीरीज के अंतर्गत जबरदस्त हिट गाने देकर जुबिन नौटियाल ने अपना नाम प्रसिद्ध गायकों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। हाल ही में उन्होंने भूषण कुमार के साथ मिलकर सोलफुल ट्रैक ‘ओ आसमान वाले’ गाने पर काम किया, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

मनोज मुंतशिर द्वारा लिखित, रोचक कोहली द्वारा रचित इस दिल को छू जानेवाले गाने के म्यूज़िक वीडियो में पहली बार जुबिन नौटियाल और नेहा खान एक साथ नज़र आए। उनकी यह जोड़ी जुबिन नौटियाल के फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।

इस दिल को छू जाने वाले गीत के जरीए जुबिन और नेहा की जोड़ी ने न सिर्फ अच्छा परफॉर्मेंस दिया है बल्कि उनकी यह ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद भी आ रही है।

भूषण कुमार की टी सीरीज आप के लिए लेकर आ रहे हैं ओ आसमान वाले, इस गाने की म्यूजिक वीडियो में जुबिन नौटियाल और नेहा खान नज़र आयें। रोचक कोहली द्वारा रचित इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखे गए इस गाने को नवजीत बुट्टर द्वारा निर्देशित किया गया है। इस गाने को 20 जनवरी को टी सीरीज के यूटयूब चैनल पर रिलीज़ किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

आघाडी असली तरी राष्ट्रवादीचा महापौर करणार

Bundeli Khabar

विठ्ठल उमप फाऊंडेशनच्या “मृदगंध” पुरस्कारांची घोषणा

Bundeli Khabar

कृषी कायद्या विरोधात शेतक-यांच्या भारत बंदला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!