23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211204 WA0001
उत्तरप्रदेश

लखनऊ में होगा पहला “BEFA” अवार्ड शो का आयोजन सनी लियोन के साथ जुटेंगे कई बॉलीवुड सितारें

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

लखनऊ। फिल्म के कलाकारों को सम्मानित करने हेतु लखनऊ में फ़िल्मी अवार्ड शो BEFA का आयोजन होगा जिसमें कई फिल्मी हस्तियां शामिल होंगे। शो में मुख्य आकर्षक बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन सहित गोविंदा, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, ज़रीन खान, राजपाल यादव, राजू श्रीवास्तव, महिमा चौधरी, अमीषा पटेल, बॉबी देओल, गुलशन ग्रोवर, रज़ा मुराद, अली खान, मुश्ताक खान, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, मनोज वाजपेयी, पद्मश्री उदित नारायण, पद्मश्री शारदा सिन्हा, सुनील पाल, तुषार कपूर, शेखर सुमन, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्धु सहित डब्लू डब्लू ई सुपर स्टार दी ग्रेट खली एवं अन्य कलाकार उपस्थित होंगे। आयोजक दीपक ठाकुर एवं राजीव रंजन कुमार ने बताया कि जिस प्रकार फिल्मफेयर एवं आइफा अवार्ड शो होता है, उसी तरह लखनऊ में “BEFA” शो करने की तैयारी चल रही है। इस अवार्ड शो में बॉलीवुड व भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगे। अवार्ड शो में बॉलीवुड के कई गणमान्य कलाकारों और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ख्याति प्राप्त कलाकारों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

BEFA (भारत इंटरटेनमेंट फिल्म अवार्ड) अपनी शो के माध्यम से यह दिखाने का प्रयास करेगी कि भोजपुरी भाषा को राष्ट्रीय एवं विश्व स्तर पर अन्य भाषाओं जैसा सम्मान मिल सके। राज्य सरकार से BEFA (भारत इंटरटेनमेंट फिल्म अवार्ड) का अनुरोध है कि भोजपुरी फिल्मों के निर्माण हेतु सब्सिडी देने की तरफ विशेष ध्यान दें ताकि अधिक से अधिक भोजपुरी फिल्मों का निर्माण यहाँ हो सके और अपनी संस्कृति को और आगे बढ़ावा मिल सके।

“BEFA” का मकसद यह भी है कि अपनी संस्कृति को बहुत साफ सुथरे ढंग से सिनेमा के माध्यम से दुनिया को दिखाएं। जिन्होंने इसके उत्थान हेतु अपना सर्वस्व समर्पित किया है चाहे वह कला के माध्यम से हो, प्रशासनिक स्तर पर हो या राजनैतिक स्तर पर हो BEFA के माध्यम से सम्मानित होकर गौरवान्वित होंगे। शो की भव्यता का ख्याल रखते हुए शो के लेखक सिद्धार्थ डे, निर्देशक लोकेश भारद्वाज एवं कला निर्देशक अविरल शर्मा है। शो का छायांकन हरदीप सिंह रंधावा करेंगे एवं जनसंपर्क अधिकारी जितेन्द्र साहनी हैं। मिडिया मार्केटिंग टीम में सुशीलाजित साहनी, सुमन यादव हैं।

लखनऊ में पहली बार उच्च स्तर के अवार्ड शो का मंच संचालन विश्व विख्यात व्यंग्य कलाकार भारती सिंह और सुप्रसिद्ध गायक आदित्य नारायण के साथ अनिता भट्ट करेंगे और शो में खास तड़का लगाने के लिए भोजपुरी कलाकार यश कुमार और निधि झा रहेंगी।

शो में भोजपुरी की शान सुपर स्टार कुणाल सिंह, दिनेश लाल यादव, रवि किशन, निरहुआ, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, रितेश पांडेय, अरविन्द अकेला कल्लू, चिंटू पांडेय, प्रमोद प्रेमी, समर सिंह, सी.पी. मह, राहुल श्रीवास्तव, मनोज टाइगर, अवधेश मिश्रा, प्रिंस सिंह, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दूबे, पाखी हेगड़े, मोनालिसा, रानी चटर्जी, विनय बिहारी, तनु श्री, कल्पना सिंह, अलका झा, जितेंद्र झा, पद्मश्री मालिनी अवस्थी एवं अन्य कलाकारभी रहेंगे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े निर्माता, निर्देशक व संगीतकार भी मौजूद रहेंगे।

“BEFA” शो के प्रसारण के लिए विशेष तौर पर ऐप भी तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से कार्यक्रम को पूरी दुनियाँ में देखा जा सकेगा। बिहार की शान रह चुके स्वर्गीय सुशान्त सिंह राजपूत का सपना था कि बिहार में भी बड़े स्तर पर अवार्ड शो हो, अतः यह सम्पूर्ण Bharat Entertainment Film Award शो सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित है। शो का संरक्षक एवं मुख्य आयोजक दीपक ठाकुर, राजीव रंजन कुमार हैं।


Bundelikhabar

Related posts

25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Bundeli Khabar

ट्रक लूट की झूठी सूचना देकर ट्रक व ट्रक पर लदा माल गायब करने वाले तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Bundeli Khabar

डाक्टर ए के बंसल हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!