30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211102 WA0014
मनोरंजन

सचिन-जिगर का नया गाना ‘किल छोरी’ में श्रद्धा कपूर और भुवन बम आयेंगे नज़र

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर के म्यूजिक की सबसे खास बात यह कि वे अपने म्यूजिक से बहुत बेहतरीन वाईब्स क्रिएट करते हैं। अब यह जोड़ी दीवाली के त्योहार पर एक खास पार्टी सॉन्ग ले कर आए हैं जिसका नाम है किल छोरी।आपको बता दें कि इस गाने में खूबसूरत श्रद्धा कपूर और भारत के डिजिटल आइकॉन भुवन बम नज़र आए। ऐश किंग और निकिता गांधी द्वारा गाये गए इस गाने को वायु ने लिखा है। यह गाना दीवाली में होने वाली मस्तियों को दर्शाता है।
भारत की इस पसंदीदा संगीत जोड़ी को फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ में उनके गीतों के लिए बहुत सराहना और प्यार मिल रहा है, अब देश के अग्रणी  गेम  फ्री फायर के लिए वे एक दमदार ट्रैक लेकर आये हैं। यह जोड़ी अपने इस गाने के साथ प्रसंशको को  आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार हैं। 
सचिन-जिगर कहते हैं कि हम एक पेप्पी सॉन्ग लाना चाहते थे जिसमें किल छोरी के साथ पार्टी वाइब भी हो। हमें उम्मीद है कि श्रोता इस गाने से खुद को जरूर जोड़ पाएंगे और हमेशा की तरह हम पर अपना प्यार बरसाएंगे। यह ट्रैक बहुत ही दमदार है जो आपके मूड को तुरंत हल्का करेगा और फिर पार्टी का माहौल बना देगा। इस गाने को बनाते समय हमे खूब मजा आया। श्रद्धा और भुवन बम ने अपने चार्म से इस गाने में चार चांद लगा दिया है। हमारे श्रोताओं को आनेवाली दीपावली की ढेर सारी शुभ कामनाएं।
सचिन-जिगर ने संगीत को फिर से परिभाषित किया है और संगीत बनाने के दृष्टिकोण को एक नया रूप दिया है। उनके गाने चार्टबस्टर रहे हैं और श्रोताओं के दिलों पर राज़ भी किया है। उनका नवीनतम गीत हमारे उत्सव के मूड के लिए एकदम सटीक बैठता है और यह डांस फ्लोर पर भी धूम मचाएगा।
सचिन – जिगर के लिए यह वर्ष बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। इस जोड़ी ने रूही, हम दो हमारे दो और भूत पुलिस के लिए बढ़िया म्यूजिक कंपोज किया।


Bundelikhabar

Related posts

जल्द ही रिलीज होगी देवेंद्र खन्ना की मार्मिक शॉर्ट फिल्म ‘आरोही’

Bundeli Khabar

ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2022 से सम्मानित हुए भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू

Bundeli Khabar

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में फिल्म ‘द रेपिस्ट’ की धूम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!