18.1 C
Madhya Pradesh
November 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211005 WA00082
देश

मुंबई के युवा उद्यमी डॉ.आनंद कासवेकर बने अंतरराष्ट्रीय महात्मा गांधी शांति पुरस्कार के विजेता

Bundelikhabar

⭕ऑल इंडिया कॉंग्रेस सोशल ऑर्गनाइजेशन ने नई दिल्ली में दिया सम्मान
⭕ रिअल इस्टेट डेव्हलपर में किये विशेष योगदान के लिए मिला सम्मान

ब्यूरो/महाराष्ट्र
टिटवाळा : दिल्ली मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष मे ऑल इंडिया कॉंग्रेस सोशल ऑर्गनाइजेशन ने इस बार अंतरराष्ट्रीय पीस अवार्ड का आयोजन दिल्ली के संविधान सभा (कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया) नई दिल्ली मे २ अक्टूबर को किया था। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में डॉ.आनंद कासवेकर को अंतरराष्ट्रीय स्तर के महात्मा गांधी शांति पुरस्कार-२०२१ से सम्मानित किया गया। ठाणे जिल्हा के कल्याण-टिटवाळा के जय भवानी इंटरप्रायझेस & जे बी ग्रुप कंपनी के डायरेक्टर डॉ.आनंद कासवेकर को उनकी रिअल इस्टेट डेव्हलपर क्षेत्र में इनकी कार्यकुशलता एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के चलते इस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है।
ज्ञात हो डॉ. आनंद कासवेकर एक उद्यमी के साथ सामाजिक व्यक्ति भी है जो अपने जे.बी ग्रुप के माध्यम से देशवासियों को रिअल इस्टेट के साथ रोजगार का अवसर भी देते रहे है। इस कोरोनाकाल मे अपने अन्य उद्यमी एवं सामाजिक मित्र श्री घनःश्याम कोळंबे (एम्पॉवर ट्रेनर प्रा. लि.), श्री.सुरट माटे (ट्रेडिंग सर्विसेस),डॉ राज काले (इंटरनेशनल ट्रेनर), एवं श्री.राजेश वारणकर के साथ विशेष जनउपयोगी उपक्रमों के जरिये जरूरतमंदों के मददगार बने है। अंतरराष्ट्रीय अहिंसा सदभावना दिन के अवसर पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पीस अवार्ड प्राप्त कर इस युवा ने मुंबई शहर ही नही संपूर्ण भारत देश को गौरवान्वित किया है।


Bundelikhabar

Related posts

देश में गणतंत्र दिवस के साथ बसंत पंचमी की धूम

Bundeli Khabar

मोदी, शाह, राजनाथ और योगी बाबा बने मतसंग्राम में स्टार प्रचारक

Bundeli Khabar

अलविदा दिलीप साहब, शाम को राजकीय सम्मान के साथ होंगे सुपुर्दे खाक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!