22.3 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 17
मध्यप्रदेश

लहरिया सेमरा कांड: सागर में उमड़ा ब्राह्मणों का जन सैलाब

Bundelikhabar

सागर/ब्यूरो

लहरिया सेमरा कांड की चिंगारी दिन-प्रतिदिन अपना विकराल रूप लेती जा रही है चंचला शर्मा को इंसाफ दिलाने के मार्फत अब समूचे प्रदेश के समस्त ब्राह्मण मंचों ने क़मर कस ली है जिसके तहत बिना जांच ब्राह्मण परिवार का घर गिराये जाने के विरोध में हज़ारो ब्राह्मणों का मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा माफी मांगने की मांग को लेकर ब्राह्मणों ने भूपेंद्र सिंह और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए।

नरयावली लहरिया सागर में यादव तथा ब्राह्मण समाज दो परिवारों के बीच हुए घटनाक्रम में 60% जली लड़की चंचला शर्मा का घर गिराए जाने एवं परिवार को जेल में डालने के विरोध में पूरे प्रदेश के ब्राह्मणों ने खेल परिसर सागर में प्रदर्शन किया।तथा केवल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच के अनौपचारिक आश्वासन को नाकाफी बताते हुए घर गिराने का आदेश देने वाले मंत्री भूपेंद्र सिंह,तथा शिवराज सिंह से माफी मांगने की बात कही तथा नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की एवं पुनः घर निर्माण की बात कही।

FB IMG 1633029892249

प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जिसे कलेक्टर ने स्वयं उपस्थित होकर लिया, साथ ही ब्राह्मणों ने शासन प्रशासन पर आंदोलन को तोड़ने तथा वापस लेने हेतु दबाब बनाने का आरोप लगाया गया।

प्रदर्शन में हज़ारो की संख्या में ब्राह्मण उपस्थित हुए, जिसमे प्रदेश के सभी जिलो से विप्र आये हुए थे।आन्दोलन में उत्तरप्रदेश से युवा ब्राह्मण प्रभारी सर्वेश पांडे शामिल हुए जिन्होंने ओजस्वी वक्तव्य द्वारा ब्राह्मणों विप्र द्रोही ताकतों से लड़ने हेतु जागृत किया, यह आयोजन सभी ब्राह्मणों का सम्मिलित आंदोलन था जिसमे अन्य समाज के लोंगो ने भी समर्थन किया।

FB IMG 1633029902374

Bundelikhabar

Related posts

बरगी, जबलपुर की 18 तो पाटन की 17 राउंड में होगी मतगणना

Bundeli Khabar

रेंजर्स की कमी न होने के बाद भी कायम रहता है प्रभारी का बर्चस्व

Bundeli Khabar

आज से म.प्र. में घर बैठे कर सकेंगे F.I.R.

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!