30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210922 WA0004
मनोरंजन

शेमारू के लोकप्रिय शो ‘नामकरण’ में जुड़े अदिति राठौड़ और ज़ैन इमाम

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र
मुंबई : मां-बेटी के वजूद की तलाश से शुरू हुआ शेमारू टीवी का लोकप्रिय शो ‘नामकरण’ अब एक नए और दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है, जहां नए चेहरों के साथ कई नए किरदार शो का हिस्सा बनने वाले हैं और मिलने वाली है नए रिश्तों को एक नई पहचान।


शेमारू टीवी के पॉप्युलर शो ‘नामकरण’ में अब दर्शक देखेंगे अवनि और नील की दिलचस्प कहानी। आज से शो 15 साल का लीप लेनेवाला है. 15 साल बाद अब एक नई पहचान के साथ अवनि दयावंती को चुनौती देने वापस आ रही है। इस समय शो का सबसे दिलचस्प भाग है, अवनि और नील की बढ़ती नज़दीकियां। ‘अवनिल’ के नाम से मशहूर यह कपल लाखों दिलों की धड़कन हैं।
दर्शकों के पसंदीदा शो ‘नामकरण’ में जहां बड़ी अवनि का किरदार निभाया है एक्ट्रेस अदिति राठौड़ ने, वहीं शो में बतौर लीड एक्टर एंट्री हो रही है नील यानी ज़ैन इमाम की। इस शो में अवनि और नील की केमिस्ट्री इतनी ख़ास है कि देखने वाले पलकें झपकाना भूल जाते हैं। आज से यह शो एक नए मोड़ के साथ एक दिलचस्प व नई शुरुआत करने वाला है और इसे हर रात 9 बजे शेमारू टीवी पर देख सकते हैं। मनोरंजन जगत में लोकप्रियता की सीढ़ियां चढ़ते-चढ़ते शेमारू टीवी इस मुकाम पर पहुंच गया है कि आज लोगों का यह पसंदीदा चैनल बन गया है। इसके एक से बढ़कर एक बेहतरीन शो दर्शकों को बेहद आकर्षित कर रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

आंखों देखी, मसान और न्यूटन जैसी फिल्मों के बाद दृश्यम फिल्म्स की अगली फिल्म ‘सिया’ का फर्स्ट लुक लॉन्च

Bundeli Khabar

टीवी शो ‘रंग जाऊं तेरे रंग में’ की दोनों बहनें धानी और सृष्टि के बीच टशन

Bundeli Khabar

राजस्थान की लोकगायिका व डांसर रानी रंगीली की पहली हिंदी अल्बम ‘दिये जले’ का म्युज़िक लॉन्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!