22.8 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210921 WA0001
उत्तरप्रदेश

16 सूत्रीय संकल्प पत्र अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यक्रम कुरी हाउस स्योहारा में हुआ

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी / उत्तरप्रदेश
स्योहारा : कांग्रेस पार्टी को और गति देने तथा अल्पसंख्यको को पार्टी से जोड़ने के लिये कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशन में पूरे उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस के द्वारा चलाये जा रहे “16 सूत्रीय संकल्प पत्र कार्यक्रम” के अंतर्गत आज कुरी हाउस स्योहारा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष चौधरी फईम उर रहमान तथा प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस चौधरी नासिर चोधरी के नेतृत्व में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से बोलते हुए डॉक्टर खालिद मोहम्मद खान कहा है कि जब से अल्पसंख्यक विशेषकर मुसलमान वोट कांग्रेस पार्टी से हटा है और अन्य दूसरी क्षेत्रीय पार्टीयो से जुड़ा तो अन्य दूसरी पार्टीयो जैसे समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी ने मुसलमानों का शोषण किया और उन्हें वोट बैंक समझकर इस्तमाल किया। भारतीय जनता पार्टी का डर दिखा कर इन्हें छलने का काम किया है। 1989 से पहले तक मुसलमान पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी सर जुड़ा रहा है कांग्रेस पार्टी ने देश के अलग अलग राज्यो में पांच पांच मुसलमान मुख्यमंत्री बनाए हैं। मुसलमानो को कांग्रेस से हटने का नुकसान उठाना पड़ा है। N.R.C.जैसे अंदोलन में कांग्रेस पार्टी ने साथ दिया।जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन पार्टी नदारद रही । आज समाजवादी पार्टी ने अपने महबूब नेता आज़म खान का साथ छोड़ दिया है तो वह आम आदमी का का क्या साथ देगी। उन्होंने 16 सूत्रीये बिंदु पर भी चर्चा की कि उतर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन 16 सूत्रीये संकल्प पत्र पर काम किया जाएगा। अल्पसंख्यको, युवाओ,किसानों ,व्यपारियो से कांग्रेस पार्टी में जुड़ने का आह्वाब किया।

वहीं नासिर चोधरी ने कहा कि आज देश मे महगाई,बेरोज़गारी और अराजकता चरम पर है जिस पर सिर्फ कांग्रेस सरकार ही लगाम कस सकती है इसलिए उन्होंने सभी से कांग्रेस से जुडकर पार्टी को मजबूत करने की अपील करते हुए कांग्रेस को ही वोट व सपोर्ट देने का आह्वान किया। वहीं कांग्रेस नगराध्यक्ष चो. फहीम उर रहमान ने कहा कि आजादी से अब तक केवल कांग्रेस ने ही आवाम को रोजगार,शांति और आपसी भाईचारा दिया लेकिन जब से कंग्रेस खत्म हुई है तब से देश मे नफरत, और बेरोज़गारी व महगाई ने अपनी जड़ें जमा ली हैं जिनको केवल और केवल कांग्रेस नेतृव ही उखाड़ कर फेंक सकता है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर खालिद मोहम्मद खान प्रदेश उपाध्यक्ष /प्रवक्ता कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक,मोहम्मद अहमद, बबलू चौधरी, अयाज़ चौधरी,वलीउर रहमान,जकी उर रहमान,हाजी उस्मान,हजरत जी गफ्फार, आरिफ गांधी, आसिफ अली, आसिफ कुरेशी ,बब्बू शहादत बबलू ज़ैदी,व फ़याजुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

बैटरी चार्जिंग करते समय उतरे करंट से किसान की हुई मौत

Bundeli Khabar

सन्दिग्ध अवस्था में महिला की मौत पर परिजनों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप

Bundeli Khabar

दिनदहाड़े असलहे के बल पर पेट्रोल पंप हुई लूट.

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!