21.5 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210916 WA0007
देश

कोकण रेलवे को मिले एक साथ 05 राजभाषा कीर्ति पुरुस्कार

Bundelikhabar

हिंदी दिवस के अवसर पर कोंकण रेलवे को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए एक साथ 05 राजभाषा कीर्ति पुरस्कारों से किया सम्मानित

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
नवी मुम्बई : हिंदी दिवस के अवसर पर कोंकण रेलवे को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए एक साथ 05 राजभाषा कीर्ति पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कोंकण रेलवे ने सराहनीय कार्य करते हुए राजभाषा कार्यान्वयन में उपलब्धियों का नया इतिहास रचा है। यह पहली बार हुआ है कि किसी उपक्रम को राजभाषा में निरंतर कार्य के लिए एक साथ 05 राजभाषा कीर्ति पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।


1) कोंकण रेलवे को वर्ष 2020-21 के दौरान उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए द्वितीय स्थान की राजभाषा कीर्ति पुरस्कार शील्ड।
2) वर्ष 2020-21 के दौरान कोंकण रेलवे की सर्वोत्कृष्ट राजभाषा गृह पत्रिका “कोंकण गरिमा” को प्रथम स्थान की राजभाषा कीर्ति पुरस्कार शील्ड।
3) नराकास, नवी मुंबई को वर्ष 2020-21 में उत्कृष्ट कार्य के लिए द्वितीय स्थान की राजभाषा कीर्ति पुरस्कार शील्ड तथा प्रमाण-पत्र।
4) कोंकण रेलवे को वर्ष 2019-20 के दौरान सर्वोत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए प्रथम स्थान की राजभाषा कीर्ति पुरस्कार शील्ड।
5) नराकास, नवी मुंबई को वर्ष 2019-20 में सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम स्थान की राजभाषा कीर्ति पुरस्कार शील्ड तथा प्रमाण-पत्र।

उक्त पुरस्कार माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और माननीय गृह राज्य मंत्री द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर14 सितंबर, 2021 को प्लीनरी हॉल,विज्ञान भवन, नई दिल्ली में कोंकण रेलवे के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, संजय गुप्ता और मुख्य राजभाषा अधिकारी डॉ. दीपक त्रिपाठी को दिए गए। कोंकण रेलवे के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, संजय गुप्ता ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।


Bundelikhabar

Related posts

विश्व योग दिवस पर दिव्यांग छात्रों द्वारा टैंडम साइकिल रैली का आयोजन

Bundeli Khabar

14 मार्च से 18 मार्च 2023 को होगा मेघालय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Bundeli Khabar

यूक्रेन युद्ध: कैंसल हुई फ़्लाइट के कारण प्रदेश की बेटियों की नही हो पा रही वतन वापिसी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!