30.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 4 1
मध्यप्रदेश

अब और नही साहब कर्फ्यू खोल दीजिए…..

Bundelikhabar

दमोह(भारती शर्मा)– अब और नही सह सकते साहब कर्फ्यू खोल दीजिए, क्योंकि अब सीजन के मात्र 15 दिन शेष है नही तो हम लोग बर्बाद हो जाएंगे। ये वाकया है दमोह कलेक्ट्रेट कार्यालय का, जहाँ व्यापारी एक साथ मिल कर कलेक्टर साहब के पास पहुंच गए और उनके साथ पहुंचे दमोह के नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक अजय टंडन जी। सारे व्यापारियों ने कलेक्टर दमोह से निवेदन किया की साहब अब सीजन के मात्र 15 दिन शेष रह गए हैं जिसमें से आपने 7 दिन का कोरोना कर्फ्यू और निरंतर कर दिया अब शेष व्यापार के केवल 7 दिन ही बचेंगे, अब सात दिन में हम लोग कितना व्यापार कर लेंगे की दुकानों का किराया, बिजली बिल, मेंटेनेंस, कर्मचारियों के वेतन और क्रेडिट पर लिए गए माल का पेमेंट ये सब हम लोग कैसे निकाल पाएंगे। हालांकि कांग्रेस विधायक अजय टंडन में व्यापारियों की परिस्थितियों को कलेक्टर महोदय के समक्ष पेश किया जिसके बाद कलेक्टर दमोह ने व्यापारीयों को आश्वासन दिया कि सात तारीख के बाद कोरोना कर्फ्यू नही बढ़ाया जाएगा उससे पहले समस्त व्यापारियों के लिये टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा ताकि समस्त व्यापारियों को वैक्सीन लगाई जा सके। ज्ञात हो कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना कर्फ्यू 15 जून तक बढ़ा दिया है एवं कर्फ्यू के दौरान छूट संबंधी जबाबदारी जिले की क्राइसिस कमेटी को सोंपी गई है। जिसके चलते दमोह में आगामी 7 तारीख तक का कोरोना कर्फ्यू लगाया है।इसी के विरोध में आज समस्त व्यापारीगण एक साथ अपना ज्ञापन देंने कलेक्ट्रेट दमोह पहुचे ताकि अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया जा सके।

Screenshot 2021 0601 184245

Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस पूर्व विधायक का निधन: नगर फैली शोक की लहर

Bundeli Khabar

प्रधानमंत्री ने जारी किया 1 हजार करोड़ का राहत पैकेज

Bundeli Khabar

छिन्दवाड़ा: महाराष्ट्रीयन परिवारो में महालक्ष्मी का आगमन, ढाई दिवसीय महापूजा की हुई विधिवत शुरुआत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!