22.4 C
Madhya Pradesh
September 14, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220914 WA0022
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने सागर कलेक्ट्रेट पर जमकर बोला हल्ला

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

सागर /ब्यूरो

बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, श्रमिकों व आमजनों की
विभिन्न मांगों का 11 सूत्रीय ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर, एस.डी.एम. को सौपा

भाजपा सरकार में युवा किसान श्रमिक व आमजन परेशान ….. चौधरी

भाजपा सरकार में आसमान छू रही मंहगाई, बढती बेरोजगारी, किसानों, आमजनों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं एवं म.प्र. वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को निजी हाथों में सौपे जाने के विरोध में तथा म.प्र. बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की लम्बे समय से लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर सैकडों कांग्रेसियों ने म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियो ने सागर कलेक्ट्रट पर जमकर हल्लाबोल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पूर्व सैकडों कांग्रेसी ब्लाक कांग्रेस कमेटी नरयावली, सागर ग्रामीण, मकरोनिया, सदर, युवा कांग्रेस नरयावली के तत्वाधान में स्थानीय पहलबान बब्बा मंदिर के समीप एकत्रित होकर भाजपा सरकार के खिलाफ भाजपा सरकार की युवा, किसान, आमजन व श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महामहीम राज्यपाल के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर एवं एस.डी.एम. श्रीमति सपना त्रिपाठी को सौपा। हल्ला बोल प्रदर्शन के दौरान बडी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हल्ला बोल प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में युवा किसान श्रमिक व आमजन परेशान है। मंहगाई लगातार आसमान छू रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व खाद्यान्न सामग्री के दामों में लगातार मूलबृद्धि की जा रही है। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को निजी हाथों में सौपने पर उतारू है तथा म.प्र. बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों का निराकरण आश्वासनो के बाद भी नहीं किया जा रहा है। भाजपा की सरकार युवा, किसान, श्रमिक, दैनिक वेतन भोगी व आमजन विरोधी सरकार है। कार्यक्रम का संचालन एवं ज्ञापन का वाचन युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ खान ने किया। कार्यक्रम में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश जैन (गुडडू भैया), पूर्व विधायक सुनील जैन, बरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे, सुरेन्द्र सुहाने, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लगन सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, देवेन्द्र कुर्मी, फिरदोस कुरैशी, शरद पुरोहित, पिछडा वर्ग अध्यक्ष शरद राजा सेन, सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, अनु.जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेन्द्र करोसिया, अजय अहिरवार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष राजा बुन्देला, एन. एस. यू.आई. जिलाध्यक्ष अक्षय दुबे, विधानसभा अध्यक्ष संदीप चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला सप्रे, एड. महजबीन अली, रजिया खान, आदि ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश यादव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एड. अंकलेश्वर दुबे, राकेश राय,अमित रामजी दुबे, अखलेश मोनी केशरवानी, सुरेन्द्र चौबे, गोर्वधन रैकवार, ऋषभ जैन, सौकत अली, श्रीमति प्रिमला सिंह राजपूत, विजय साहू, रमाकांत यादव, मुकेश खटीक, दीपक दुबे, श्रीमति रिचा सिंह, श्रीमति रोशनी बसीम खान, गोल्डी केशरवानी, अभिषेक गौर, आर. आर. पारासर, अब्दुल रफीक गनी, रवि सोनी, राजू राठौर, बृजेन्द्र नगरिया, राजेश उपाध्याय, पंकज सिंघई, बी.डी. पटैल, हेमराज रजक, चमन अंसारी, दुलारे यादव, मुन्ना विश्वकर्मा, निखिल चौकसे, सुनील भदौरिया, एड. धनसिंह, अबरार सौदागर, अंकित तिवारी, अभिषेक पाठक, एम.आई. खान, दीपक कुर्मी, धीरेन्द्र चौधरी, मनोज पवार, ठाकुर दास कोरी, शहजाद निहारिया, राजेश श्रीवास, कोमल सिंह, अनिल अहिरवार, कमल जैन, गब्बर पठान, पवन केशरवानी, अनिल कुर्मी, बलराम साहू, बिहारी कुर्मी, डॉ. महमूद खान, जयदीप तिवारी, सागर साहू, सुदीप पटैरिया, रोहित वर्मा, अजीत सिंह, दिलीप रावत, समीर मकरानी, जमना सोनी, डॉ. दिनेश पटैरिया, गंगाराम अहिरवार, रूपम उमाहिया, रोशन अनुरागी, सुल्तान सिंह, वीरेन्द्र महावते, पवन जाटव, एम.आई. खान, हर्षबर्धन कुर्मी, अभय सिंह, गज्जूभाई अहिरवार, नाथूराम चौधरी, धीरज खरे, अफजल खान, दिनेश पटैरिया, रामसेवक अहिरवार, रघु वंशल, खिलान सिंह, दुर्गेश अहिरवार, सन्ना भाईजान, प्रीतम अहिरवार, शिवराज सिंह, दुर्गेश अहिरवार, अजय कुमार, लेखराज चौधरी, कपिल कुमार, महेन्द्र दुबे, सचेन्द्र बाल्मीकि, सुमित करोसिया, सुनील पावा, अनिल दक्ष, हरप्रसाद अहिरवार, सिकंदर राईन, शहनशाह खान, अशोक कुर्मी, हल्लू भाई, संदीप यादव, हल्लू भाई, प्रियंका तिवारी, रविन्द्र सिंह, रामबाबू, दिनेश पटैल, हरिदयाल कुर्मी, श्रीमति विमला, मुकेश सूर्यवंशी, विक्की चौधरी, कल्याण सिंह, गौरव घोसी, गोपाल तिवारी, मदन सेन, मौहशीन खान, रूपचंद, लखन अहिरवार, राजकुमार, युनिस खान, नियाज अहमद, डॉ. जीवनलाल, रोहित कुमार, कमल चौधरी, कैलाश अहिरवार, कमलेश तिवारी, रघुनाथ आदिवासी, राशिद बाबा, अक्षत कोठारी, छोटेलाल, आशिफ खान, आशीष चौरसिया, कृष्णा सेन, देवेन्द्र चौधरी, देवराज तिवारी, रामगोपाल खटीक, पप्पू चौधरी, सहित सैकडों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

सागर: नवागत कलेक्टर का औचक निरीक्षण

Bundeli Khabar

महिला पुलिस अधिकारियों से लेकर आरक्षकों तक को मिलेंगी बिशेष सुविधाएं

Bundeli Khabar

समर्थ सदगुरु भैया जी सरकार ने प्रशासन के खिलाफ लगाई जान की बाजी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!