27.7 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220611 WA0008
मनोरंजन

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग पूर्ण, एक्टर्स ने शेयर किया अपना अनुभव

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत आगामी फिल्म “विक्रम वेधा” की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म में राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

इस फिल्म में ऋतिक और सैफ के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए, निर्देशक पुष्कर और गायत्री ने कहा, “हमारे देश के प्रमुख सुपरस्टार ऋतिक और सैफ के साथ शूटिंग करना एक शानदार अनुभव रहा है। हमारे सुपर टैलेंटेड और अद्भुत क्रू के साथ स्क्रिप्ट स्तर पर जो हमने कल्पना की थी, उसे हासिल करने में सक्षम रहें। हम दर्शकों को अपनी फिल्म दिखाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।”

3 साल बाद एक्शन से भरपूर अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहें ऋतिक रोशन ने शेयर किया, “वेधा बनना मेरे पहले किए गए सभी कामों से एकदम अलग है। मुझे ‘हीरो’ होने के सांचे को तोड़ना था और एक अभिनेता के रूप में पूरी तरह से अनएक्सप्लोरड टेरिटरी में कदम रखना था। यह सफर ऐसा लगा जैसे कि मैं ग्रैजुएशन कर रहा था। मेरे रिलेंटलेस निर्देशक पुष्कर और गायत्री ने मुझे एक ट्रेडमिल पर रखा, चुपचाप मुझे सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। सैफ अली खान, राधिका आप्टे, रोहित सराफ और योगिता बिहानी के साथ काम करने से मुझे एक कलाकार के रूप में और प्रेरणा मिली।

उन्होंने आगे कहा, “पीछे मुड़कर देखता हूं.. मैं वह वेधा बन गया जो मैंने किया, क्योंकि विक्रम के रूप में सैफ अली खान की पॉवरफुल प्रेजेन्स थी। वह हर तरह से अभूतपूर्व है। वहीं सैफ ने फिल्म के बारे में अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि पुष्कर और गायत्री महान रचनात्मक ऊर्जा के साथ काफी डायनेमिक जोड़ी हैं और उनके साथ काम करना बहुत फायदेमंद रहा है। ऋतिक के साथ काम करना और कुछ इंटेंस एक्शन सीन करना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव था।

भारतीय लोककथा ‘विक्रम और बेताल’ पर आधारित ‘विक्रम वेधा’ एक बेहतरीन एक्शन क्राइम थ्रिलर है, जो एक सख्त पुलिस अधिकारी की कहानी बताती है जो एक खतरनाक गैंगस्टर का पता लगाने और उसको पकड़ने के लिए निकल पड़ता है। यह फिल्म निस्संदेह सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है क्योंकि यह दो दशकों के बाद एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है जिसके लिए दो सुपरस्टार्स  ने एक साथ सहयोग किया है।

“विक्रम वेधा” को गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा फ्राइडे फिल्मवर्क्स और YNOT स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और एस शशिकांत और भूषण कुमार द्वारा निर्मित है। फिल्म में ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे प्रमुख भूमिका में हैं। साथ ही रोहित सराफ, योगिता बिहानी, शारिब हाशमी और सत्यदीप मिश्रा भी आशाजनक भूमिकाओं में हैं।

“विक्रम वेधा” का अक्टूबर 2021 में फिल्मांकन शुरू किया गया और अबू धाबी, लखनऊ और मुंबई में विभिन्न शेड्यूल के बाद, फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अब पूरे जोरों पर है और “विक्रम वेधा” 30 सितंबर, 2022 को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए तैयार है।


Bundelikhabar

Related posts

नेहा और आयशा शर्मा दोनों बहनें लेकर आ रही है निजी जीवन पर आधारित शो ‘शाइनिंग विथ द शर्मास’

Bundeli Khabar

जाह्नवी कपूर ‘मिली’ बनकर लोगों को कर रही प्रभावित

Bundeli Khabar

फिल्म ‘खल्ली बल्ली’ में है हल्की फुल्की कॉमेडी के साथ रोमांच

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!