28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220316 WA0062
मनोरंजन

‘हीरोपंती 2’ के पोस्टर में दिखा टाइगर, तारा और नवाजुद्दीन का होश उड़ाने वाला अंदाज

Bundelikhabar

संतोष साहू,

जब एक्शन और मनोरंजन की बात आती है, तो निर्माता साजिद नाडियाडवाला हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा लेकर आते हैं जिसको देखने के लिए दर्शकों की उत्सुक्ता बढ़ जाती है। अब हीरोपंती 2 के साथ, पावर प्रोड्यूसर हीरोपंती की ग्लोरी को फिर से दौहराने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन इस बार डबल एक्शन और धमाके के साथ।

हाल ही में हीरोपंती 2 के निर्माता ने इसका लेटेस्ट पोस्टर जारी किया है। इस ब्रैंड न्यू पोस्टर के जरिए फिल्म में टाइगर श्रॉफ के किरदार का खुलासा किया गया है, जिसका नाम बबलू है। बता दें कि पोस्टर पर टाइगर हमेशा की तरह सौम्य और निडर नजर आ रहे हैं। साफ देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ अपने इस नए अवतार में खुद को कूल रखते हुए कैसे हथियारबंद लोगों से घिरे हुए है। ऐसे में कहना गलत नही होगा कि इस नए अवतार में हीरोपंती अभिनेता फिल्म की प्रत्याशा को एक अलग ही मुकाम पर ले जा रहे हैं।

IMG 20220316 WA0060

बात करें दूसरे पोस्टर की तो इसमें हम बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी को स्वैग से भरे अवतार में देख सकते हैं। सूट में बेहद शानदार लग रहे नवाजुद्दीन के किरदार का नाम लैला है, जिससे आप उनसे जुड़े रहस्य का अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि, पोस्टर देख यह कहना गलत नहीं होगा कि यह कुछ ऐसा है, जिसे दर्शकों और उनके प्रशंसकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। पोस्टर में सामने आया नवाज का यह लुक सौम्य के साथ-साथ बेहद घातक लग रहा है, जो दर्शको के उत्साह को बढ़ाने के लिए काफी है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस तारा सुतारिया के सामने आए पोस्टर की बात करें तो, इसमें उन्हें हम बेहद कातिलाना अंदाज में हाथ में बंदूक लिए देख सकते हैं। फिल्म में तारा के इस दिलकश किरदार का नाम इनाया है, जो खूबसूरती के साथ एक्शन का डोज देने वाली हसीना की तरह लग रही है।

IMG 20220316 WA0061

यह कहना गलत नहीं होगा कि, बात जब एक्शन एंटरटेनर शैली की हो तब प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक अहमद खान और भारत के सबसे कम उम्र के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की यह तिगड़ी ने समय-समय पर साबित करती है कि इनसे बेहतर और कोई हो ही नहीं दर्शकों को एक्शन का डोज दे सकता है।
बागी 2 और बागी 3 जैसी फिल्मों के बाद, यह तिगड़ी अपने सहयोग को आगे बढ़ाते हुए हीरोपंती 2 के साथ एक्शन में एक नया बेंचमार्क स्थापित करने के लिए तैयार है। इस बार ब्लॉकबस्टर की अगली कड़ी को एक बड़े बजट के साथ बनाया जा रखा है, जिसमे दर्शक कभी ना देखें गए एक्शन को एन्जॉय करेंगे। रजत अरोड़ा द्वारा लिखे और ए आर रहमान द्वारा दी गई म्यूजिक वाली, साजिद नाडियाडवाला की ‘हीरोपंती 2’ को अहमद खान द्वारा निर्देशित किया जाएगा, जिन्होंने टाइगर की आखिरी रिलीज ‘बागी 3’ का भी निर्देशन किया था। ऐसे में अब बात करें ‘हीरोपंती 2’ की तो यह फिल्म ईद के खास मौके पर यानी 29 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Bundelikhabar

Related posts

मुग्धा गोडसे-आकाश हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘डेविल्स नाइट’ में दिखेंगे साथ

Bundeli Khabar

‘हाय तौबा 3’ : महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित ऑल्ट बालाजी की सीरीज

Bundeli Khabar

६७ व्या राष्ट्रीय चित्रपट पुरस्कार विजेत्या “राधा: द इटरनल मेलडी” या शॉर्ट ॲनिमेशन चित्रपटाच्या निर्मात्या, दिग्दर्शक व ॲनिमेटरचा आमदार सुनिल प्रभूंनी केला सत्कार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!