23.1 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210831 WA0005
महाराष्ट्र

व्हेल मछली की उल्टी की तस्करी का मामले में 6 लोगों को किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
पुणे : सोना से अधिक महंगा समझे जाने वाले व्हेल मछली की उल्टी की तस्करी का मामला पुणे में सामने आया है। पुणे वन विभाग ने इस मामले में कार्रवाई कर इस उल्टी को जब्त कर लिया है। इस उल्टी की कीमत 5 करोड़ रुपए होने की जानकारी मिली है। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुणे वन विभाग ने यह पहली बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एम्बरग्रीस एक ऐसा पदार्थ है जो स्पर्म व्हेल मछली के पेट में तैयार होता है। एम्बरग्रीस समुद्र की लहरों में कई बार तैरता हुआ मिल जाता है।

पिछले कुछ दिनों में एम्बरग्रीस की तस्करी करने की कई घटनाएं देश में सामने आई आई है। इस तरह के मामले का पुणे वन विभाग ने पिंपरी चिंचवड़ के पूर्णानगर से खुलासा किया है। पूर्णानगरी में व्हेल की उल्टी की बिक्री करने के लिए अज्ञात के आने की जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर सहायक वन संरक्षक, पुणे वन विभाग, वन परिक्षेत्र अधिकारी ने वन कर्मचारी को फ़र्ज़ी ग्राहक के रूप से भेजा था। इस मामले में आरोपी मुहमदनइन मुटमतअली चौधरी, योगेश्वर साखरे , अनिल कामठे , कृष्णात खोत, ज्योतिबा जाधव , सुजाता जाधव को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी व्हेल मछली की उल्टी बिक्री करते रंगेहाथ पकडे गए है। इस उल्टी का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने के लिए किया जाता है। पुणे वन विभाग ने पूर्णानगर में 3 किलो व्हेल मछली का उल्टी जब्त किया गया है। इसके साथ ही एक मारुती स्विफ्ट भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई पुणे वन विभाग के उप वनसंरक्षक राहुल पाटिल के मार्गदर्शन में मयूर बोठे, प्रदीप संकपाल, महेश मेरगेवाड, विजय शिंदे, सुरेश बर्ले, रामेश्वर तेलंग्रे, महादेव चव्हाण, गणेश पाटिल ने की।


Bundelikhabar

Related posts

विधायक के प्रयास से स्थानीय नागरिकों को मिली यातायात की बेहतर सुविधा

Bundeli Khabar

कल्याण एपीएमसी मधील व्यापाऱ्यांनाही तातडीने नुकसान भरपाई द्या – डाॅ. वंडारशेठ पाटील

Bundeli Khabar

पुलिस आयुक्त द्वारा आयोजित किया गया दरबार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!