28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
images 23
उत्तरप्रदेश

भैस चराने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/उत्तरप्रदेश
प्रतापगढ़ : देवसरा ब्लॉक के अन्तर्गत पुरेबंसीधर सुइलरा गांव में दो पक्षों ने खेत में भैस चराने को लेकर आपस में भिड़ गए, सुइलरा निवासी रामकुमार पाल पन्ने लाल वर्मा के खेत में भैस चरा रहे थे, तभी पन्ने लाल अपने खेत में पहुंचे और धान के खेत में भैंस चरा रहे रामकुमार पाल से कहा सुनी करने लगे कहा सुनी इतनी बढ़ गई की रामकुमार पाल अपने दो बेटों और तीन नातियों को लेकर पन्ने लाल के पूरे परिवार पर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी लेकर हमला बोला दिया, जिसमे पन्ने लाल वर्मा उनके छोटे भाई बच्चे लाल वर्मा और अजीत वर्मा बुरी तरह घायल हो गए जिनकी हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है।


पन्ने लाल वर्मा के ही परिवार से उनकी नातिन और उनके भाई की पत्नी उनकी बहन वा साथ में पन्ने लाल वर्मा के ही परिवार अजीत अमित और पन्ने लाल वर्मा की दो भाभी जिनका नाम पता नहीं चल सका है को भी गंभीर चोटें आईं हैं इन सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


मार पीट की घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई जिससे मौके पर डायल 112 के साथ कोतवाली पुलिस पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए भेजा, कोतवाली पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है फिल हाल अभी तक कोई अपराधी पकड़ा गया है कि नही इसकी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।


Bundelikhabar

Related posts

अमेठी ( उत्तर प्रदेश ) येथे झालेल्या २३ वर्षा आतील राष्ट्रीय कुस्ती स्पर्धेत महाराष्ट्रातील कुस्तीगिरांनी २ सुवर्ण पदक , २ रोप्य पदक व ५ कास्य पदक पटकावून महाराष्ट्राचे वर्चस्व कायम ठेवले.

Bundeli Khabar

बुलंदशहर में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Bundeli Khabar

उत्तर प्रदेश के 5000 मदरसों को अब नहीं मिलेगा कोई सरकारी अनुदान प्रदेश सरकार ने निरस्त की मान्यता

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!