20.4 C
Madhya Pradesh
September 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210825 WA00142
उत्तरप्रदेश

कैबिनेट मंत्री की पहल से सड़क निर्माण शुरू

Bundelikhabar

कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ मोती सिंह की पहल से सड़क निर्माण कार्य शुरू

मंगलेश कुमार/उत्तरप्रदेश
पट्टी : पट्टी से बधवा को जाने वाली सड़क से लगे रामकोला से शुरू हो कर बधवा को जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, स्थानीय लोगों का कहना है कि ये मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह जी की सकारात्मक पहल की देन है।


स्थानीय लोगों का कहना है पिछले 5 से 6 दिनों से रोड के दोनो तरफ खुदाई का कार्य शुरू किया गया है जिससे रोड का चौड़ीकरण हो सके, रोड के निर्माण की दूरी सात किलो मीटर की है जो रामकोला शुरू हो कर ठेघुआ रोड तक जाएगी
मंत्री जी की पहल से प्रधान मंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सचिन बंसल के द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है स्थानीय लोगों ने मंत्री जी का और सरकार के इस कार्य की सराहना की है।


सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर स्थानीय लोगों को पट्टी आने जाने में सुविधा हो जायेगी अभी उन्हे पट्टी आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से सभी लोगो में काफी खुशी है।

IMG 20210825 WA00143

Bundelikhabar

Related posts

कॉंग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ द्वारा ‘उत्तर भारतीय पंचायत’ का आयोजन सम्पन्न

Bundeli Khabar

सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 21 जोड़े

Bundeli Khabar

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष ने चौपाल लगाकर लोगों की सुनी समस्यायें

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!