18.2 C
Madhya Pradesh
November 15, 2026
Bundeli Khabar
दिल्ली

तालिबान से हिंदुस्तानियों को छुड़ा कर लाएगी “देवी शक्ति”

Bundelikhabar

दिल्ली / ब्यूरो

इस अभियान के नाम के बारे में तब पता चला, जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 78 और लोगों को अफगानिस्तान से लाए जाने के संदर्भ में मंगलवार को अपने एक ट्वीट में इसका उल्लेख किया। उन्होंने लिखा, ‘ऑपरेशन देवी शक्ति जारी है. काबुल से 78 लोगों को दुशांबे के रास्ते लाया गया. आईएएफ-एमसीसी, एअरइंडियन और टीम एमईए को उनके अथक प्रयासों के लिए नमन.’।


अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल से भारतीय नागरिकों और अफगान सहयोगियों को सुरक्षित लाने के भारत के जटिल मिशन का नाम ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ रखा गया है काबुल में खराब होती सुरक्षा स्थिति और अपने नागरिकों को वापस ले जाने के विभिन्न देशों के प्रयासों के बीच भारत अब तक 800 से अधिक लोगों को सुरक्षित ला चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 अगस्त को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक में अधिकारियों को अफगानिस्तान से सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने तथा भारत आने के इच्छुक अफगान हिन्दुओं और सिखों को शरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।


मंगलवार को भारत अपने 25 नागरिकों और कई अफगान सिखों तथा हिन्दुओं सहित 78 लोगों को दुशांबे से लेकर आया, जिन्हें एक दिन पहले काबुल से इस ताजिकिस्तान की राजधानी पहुंचाया गया था।


Bundelikhabar

Related posts

एमपी-यूपी के बाद अब दिल्ली में बुलडोजर प्रहार

Bundeli Khabar

ओबीसी आरक्षणाला देखील संविधानात समाविष्ट करा मंत्री छगन भुजबळ यांची मागणी

Bundeli Khabar

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा इंदौर में नवनिर्मित गोबर धन प्‍लांट का लोकार्पण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!