18.7 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
m aatmdah 1512479134
दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आग लगाने वाली युवती की मौत

Bundelikhabar

नई दिल्ली / ब्यूरो

पुलिस एवं न्यायिक व्यवस्था से परेशान होकर सुप्रीम कोर्ट के बाहर आग लगाने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. पीड़िता के दोस्त की भी आग लगाने के चलते बीते 21 अगस्त को मौत हो गई थी. इस घटना में युवक जहां 85 फीसदी तक जल गया था तो वहीं युवती 65 फीसदी से ज्यादा झुलसी थी. सूत्रों का कहना है कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त की दोपहर एक युवक और युवती फेसबुक पर लाइव करते हुए सुप्रीम कोर्ट के बाहर पहुंचे थे. यहां पर दोनों ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालने के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया था. आस-पास मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया था, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुके थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया. वहां पर उपचार के दौरान बीते शनिवार तड़के युवक ने दम तोड़ दिया था. वहीं युवती की हालत गंभीर बनी हुई थी. मंगलवार को युवती ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस हादसे में दोनों काफी झुलस चुके थे, जिसके चलते दोनों का बयान भी पुलिस नहीं ले सकी थी।

इस घटना में पीड़ित युवती ने यूपी के सांसद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में सांसद फिलहाल जेल में है. वहीं दूसरी तरफ सांसद के भाई ने युवती एवं उसके दोस्त के खिलाफ हनी ट्रैप का मामला दर्ज करा दिया था. इस मामले में दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया था. अपने फेसबुक लाइव में पीड़ित युवती एवं उसके दोस्त ने कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।


Bundelikhabar

Related posts

नैतिक शिक्षा से युवाओं को मिलेगी दिशा – भगवान भाई

Bundeli Khabar

लूट:दो करोड़ नगद और सोने के जेबरों पर किया हाथ साफ

Bundeli Khabar

मतदान के पहले समझना होगा लुभावने वायदों का मर्म

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!