29.9 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1629368373378
देश

पुलिस अधीक्षक की भावात्मक सराहनीय कार्यवाही

Bundelikhabar

चार बच्चों द्वारा घर से निकाले गये 74 वर्षीय पिता को पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने स्वयं मौके पर पहुंच कर दिलाया न्याय

एडिटर डेस्क / सौरभ शर्मा

दिनाकं 18.08.2021 को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा की जा रही जनसुनवाई के दौरान एक 74 वर्षीय बृद्ध हरीप्रसाद पुत्र दातादीन निवासी ग्राम धानेपुर ठठेरी थाना धानेपुर जिला गोण्डा ने उपस्थित होकर उसके लड़को द्वारा उसको घर से निकाल देने के सम्बन्ध में अपनी पीडा बतायी। पीडित बृद्ध ने बताया कि उसके चार लड़के है जिसमें से तीन लडके बैंक मे व एक लडका विद्युत विभाग में कार्य करता है। इन सभी ने मिलकर पैतृक घर पर कब्जा कर मुझे घर से बाहर निकाल दिया है। विरोध करने पर मुझे मारते-पीटते है तथा खाना-पानी भी नही देते है।

इस बुजुर्ग फरियादी की पीडा को सुनकर पुलिस अधीक्षक स्वयं वृद्ध हरी प्रसाद को साथ लेकर उसके घर धानेपुर ठठेरी पहुंचे तथा वृद्ध के लडको को बुलवाकर बुजुर्ग की रहने एवम् खाने-पीने की उचित व्यवस्था कराकर घर में उन्हें स्थापित कराया। साथ ही उपस्थित परिजनो से वार्ता कर भविष्य में बुजुर्ग हरी प्रसाद का ख्याल रखने एवम् किसी भी प्रकार से परेशान न करने की हिदायत दी। जिस पर उपस्थित सभी परिजनो ने अपनी गलती की माँफी मागते हुए भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न करने का वचन भी दिया। बुजुर्ग हरीप्रसाद ने इस न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक गोण्डा का सहृदय धन्यवाद दिया।

FB IMG 1629368381330

Bundelikhabar

Related posts

अफसरशाही में परिवर्तित हो गई है आक्रान्ताओं की गुलामी

Bundeli Khabar

भामला फाउंडेशन द्वारा गोवा के मीरामार बीच पर क्लीन-ए-थॉन की शुरुआत

Bundeli Khabar

कोकण रेलवे को मिले एक साथ 05 राजभाषा कीर्ति पुरुस्कार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!