18.2 C
Madhya Pradesh
November 15, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1629353555108
मध्यप्रदेश

मंत्री गोपाल भार्गव ने किया औचक निरीक्षण

Bundelikhabar

मंत्री भार्गव ने किया निर्माणाधीन सिविल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण
50 बिस्तरीय अस्पताल शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश


सागर / ब्यूरो
बुधवार को मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव गढ़ाकोटा के निर्माणाधीन पहुंचे और वहां बन रही सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि, यहां 50 बिस्तरी अत्याधुनिक अस्पताल तैयार की जा रही है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि, सिविल अस्पताल के समस्त निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण होने चाहिए। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

मंत्री भार्गव ने कहा कि, कोरोना महामारी की प्रथम एवं द्वितीय लहर में हम सभी ने अस्पतालों, डॉक्टरों की आवश्यकता को नजदीक से समझा है। गढ़ाकोटा में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह निर्माणाधीन अस्पताल भी भविष्य में समस्त रहवासियों को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्षम होगी।

निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर से दीपक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इच्छित गढ़पाले, रहली अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश बौद्ध, ईई पीडब्ल्यूडी जयसवाल, तहसीलदार कुलदीप पाराशर, खंड चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद थे।

FB IMG 1629353550814

Bundelikhabar

Related posts

आगजनी:मासूम बच्ची सहित तीन लोगों की मृत्यु

Bundeli Khabar

बॉलीवुड के ख्यात डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एवं एक्टर सतीश कौशिक भोपाल में करेंगे शूटिंग

Bundeli Khabar

पुलिस सम्मान समारोह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!