38.1 C
Madhya Pradesh
May 8, 2026
Bundeli Khabar
Home » दो शातिर महिला अपराधी पुलिस गिरफ्त में
महाराष्ट्र

दो शातिर महिला अपराधी पुलिस गिरफ्त में

Bundelikhabar

दोनों आरोपी महिलाओं को 24 घंटों के अंदर टिटवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुम्बई / प्रमोद कुमार

कल्याण :- एक महिला के बैग रखा हुआ सोना चुराकर रफूचक्कर हुई 2 महिलाओं को शिकायत करने के बाद टिटवाला पुलिस द्वारा आरोपी महिलाओं को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया है औऱ आगे की जांच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें-हफ्ता वसूली को लेकर एफआईआर दर्ज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण तालुका पुलिस के अंतर्गत टिटवाला बाजार की रहने वाली एक 50 वर्षीय पार्वतीबाई बोराडे नामक महिला सोमवार को जब टिटवाला बाजार में खरीदारी कर रही थी तभी एक अज्ञात आरोपी ने उसके हाथ में पकड़े बैग को काट दिया और बैग से 52000 रुपये मूल्य का करीब 2 तोला सोना चुरा लिया, इसका पता चलने पर महिला की शिकायत पर टिटवाला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गयी और मामले के आरोपियों की पहचान अंबिवली निवासी 27 वर्षीय ज्योति अनिल धोत्रे, औरअंबिवली की ही रहने वाली 35 वर्षीय पिंकी मनोज सालुंके के रूप में हुई और दोनों आरोपी महिलाओं को 24 घंटों के अंदर टिटवाला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू बंजारी के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक काजोल यादव की टीम ने गिरफ्तार कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही हैं।


Bundelikhabar

Related posts

अनधिकृत बांधकामे करण्या-या व्यक्तींच्या प्रॉपर्टीवर आता बोजा लावून निष्कासनाचा खर्च वसूल करणार – महापालिका आयुक्त डॉ.विजय सूर्यवंशी

Bundeli Khabar

समाजसेवक शंकर गुप्ता का निधन, वणिका दर्पण के संपादक शुभनारायन साह को सदमा

Bundeli Khabar

विधानसभा अध्यक्ष निवड आज तरी होणार का

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!