19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210728 WA0017
मध्यप्रदेश

क्योसक बैंक संचालक पर धोखाधड़ी के आरोप

Bundelikhabar

खाताधारक के खाते से फर्जी तरीके से निकाले 4000

बिजावर / संववाददाता
बिजावर। सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदगांयबटटन में संचालित के क्योस्क बैंक के संचालक पर धोखाधड़ी कर 4 हजार की राशि निकालने के आरोप लगाए गए हैं। जिसके तहत खाताधारक ने स्टेट बैंक की शाखा सटई और थाना में आवेदन देकर जांच की मांग की है। नंदगांयबटटन निवासी मैयादीन कोरी पिता लोटा कोरी ने बताया कि उसका स्टेट बैंक की क्योस्क शाखा नंनंदगांयबटन में बैंक खाता है जिसका खाता क्रमांक 35744368826 है। मैयादीन ने बताया कि वह पढ़ा लिखा नहीं है जिससे अंगूठा लगाकर ही लेन-देन करता है।

यह भी पढ़ें-बिजावर: बरसात के मौसम में भी सफाई न होने की बजह से बीमारियों का बढ़ा खतरा

जिसके तहत वह क्योस्क बैंक में विश्वास के तहत अंगूठा लगाकर अपनी राशि का आहरण करता है लेकिन मैयादीन ने क्योस्क बैंक संचालक पर आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह 15 मई 2021 को बैंक में राशि निकालने गया तो बैंक संचालक ने अंगूठा लगवाकर मेरे खाते से 4 हजार धोखाधड़ी कर निकाल लिए जबकि 600 मुझे दिए गए। उसने बताया कि कुछ समय बाद जब बीते रोज उसने अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो 15 मई को ही दो बार राशि का आहरण दिखाया गया जिसमें एक बार 600 और दूसरी बार 4000 राशि आयोजित की गई। जबकि खाताधारक को सिर्फ 600 ही दिए गए। मैयादीन ने बताया कि इस तरह किओस्क बैंक संचालक द्वारा धोखाधड़ी की जा रही है और अनपढ़ लोगों के साथ पढ़े लिखे ना होने के कारण फायदा उठाकर उनकी राशि आहरित की जा रही है। इस संबंध में खाताधारक ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा और थाना पुलिस में आवेदन देकर जांच की मांग के साथ ही किओस्क बैंक संचालक के विरुद्ध कार्यवाही और उसके द्वारा आयोजित की गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।
प्रदीप सर्राफ थानाप्रभारी सटई- शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20210728 WA0016

Bundelikhabar

Related posts

आज से म.प्र. में घर बैठे कर सकेंगे F.I.R.

Bundeli Khabar

गोलीकाण्ड : जमीनी विवाद के चलते युवक को मारी गोली

Bundeli Khabar

तीन घंटे का जाम:शासन की मनमानी से निजी मोटर मालिक परेशान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!