24 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1624643517257
मध्यप्रदेशUncategorized

राजस्व विभाग को कलेक्टर के सख्त निर्देश

Bundelikhabar

राजस्व प्रकरण पेडिंग न रहे, पटवारी अपने हल्कों में नियमित रूप से पहुँचे, राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न, दिये गये अहृम दिशा-निर्देश

दमोह / भारती शर्मा

कार्य प्रतिदिन करें, कोई भी कार्य पेंडिंग न रहे। पटवारी अपने हल्कों में नियमित रूप से पहुँचे। आज प्रात: 11 बजे से राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिशा-निर्देश दे रहे थे। एसडीएम और तहसीलदार राशन दुकानों का निरीक्षण करते रहे, शिकायतें मिलने पर चैक करें। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को राशन मिले। बैठक में एडीशनल कलेक्टर नाथूराम गौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे।

वर्षा का मौसम है, डूब की संभावना वाले क्षेत्रों में राहत स्थल चिहिंत किये जाये और विद्युत सहित मूलभूत सुविधाए हो सुनिश्चित किया जाये। बोट की उपलब्धता की जानकारी लेकर समुचित दिशा-निर्देश दिये। खरीफ फसलों और बुआई-रोपा के सबंध में चर्चा की। साथ ही मूंग पंजीयन-सत्यापन कार्रवाई आज पूर्ण करने के निर्देश दिये।

नामांतरण-बटवारा के सबंध में तहसीलवार समीक्षा करते हुए तत्परता से निराकरण के निर्देश देते हुये कार्रवाई पर संतोष जताया। सीमांकन के सबंध में समीक्षा करते हुए कहा टोटल स्टेशन मशीन से कार्य सभी करे, कार्य पेडिंग न रहे, समीक्षा मण्डलवार करते हुए कहा समय-सीमा में प्रकरण निराकृत हो। शासकीय भूमी पर अतिक्रमण हटायें जाये, गंभीरता से काम किया जाये। साथ ही कहा शासकीय विभागों को भूमी की मांग पर त्वरित निपटारा हो, मामला पेडिंग न रहे। बैठक में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। बैठक में आरआरसी वसूली के सबंध में दिशा-निर्देश दिये गय।

FB IMG 1624725780187 1

Bundelikhabar

Related posts

सागर जिले में मुख्यमंत्री के निर्देश बेअसर:पूर्व मंत्री

Bundeli Khabar

सागर में ग़रीब जनजातीय बंधुओं की मेहनत रंग लाई.. मुख्यमंत्री चौहान ने भी की सराहना

Bundeli Khabar

ढिलाई नहीं, सजगता से कार्य करने की जरूरत: कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!