26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 5 19
मध्यप्रदेशUncategorized

तीन दिनों बाद खुलेगा भक्तों के लिए महाकालेश्वर धाम उज्जैन

Bundelikhabar

उज्जैन / ब्यूरो
मध्यप्रदेश के साथ-साथ देश विदेशों में प्रसिद्ध पौराणिक दरबार भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर भगवान के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए कोरोना काल के चलते रोक दिए गए थे। जो पिछले लगभग ढ़ाई महीनों से बंद थे ताकि कोरोना संक्रमण को रोक जा सके। किन्तु अब बाबा महाकाल का दरबार भक्तों के लिए 28 जून से खुल रहा है भक्तों के लिए मंदिर प्रबंधन ने 24 जून को प्री-बुकिंग शुरू की थी. सिर्फ चार घंटों में ही महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों ने सारे स्लॉट बुक कर लिए. कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन ने 1 दिन में 7 स्लॉट के हिसाब से 3,500 भक्तों को मंदिर में एंट्री देने के नियम बनाए हैं. विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर 76 दिन बाद 28 जून से भक्तों के लिए खोला जाएगा. गुरुवार को महाकाल मंदिर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हुई. इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने 4 घंटे के अंदर ही बुकिंग स्लॉट फुल कर दिए. 1 दिन में 7 स्लॉट के हिसाब से 3,500 लोगों को ही मंदिर में एंट्री मिलेगी. वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही मंदिर समिति पांच-पांच सदस्यों को एंट्री देगी. सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए ना ही मंदिर के गर्भ ग्रह में किसी को एकत्रित होने दिया जाएगा और ना ही मंदिर के प्रांगण में भक्तों को एकत्रित होने दिया जाएगा.दरअसल मंदिर प्रशासन के एप और वेबसाइट लिंक पर 24 जून से प्रवेश के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई थी. महाकाल मंदिर में 28 जून से प्रतिदिन 3,500 श्रद्धालुओं को 7 स्लॉट में दर्शन करवाए जाएंगे. दर्शन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक होंगे. श्रद्धालुओं को गर्भ ग्रह और नंदी हाल में भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा. नदीगृह के पीछे बैरिकेडिंग से दर्शन होंगे. मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।

images 6 13

Bundelikhabar

Related posts

टीकाकरण होने पर ही मिलेगी दुकान खोलने की अनुमति- एसडीएम

Bundeli Khabar

बुंदेली धारावाहिक झुमरी की लुगाई का मुहूर्त हुआ संपन्न…

Bundeli Khabar

खरीदी केंद्रों में हो रही लगातार धांधली के विरोध में सौंपा ज्ञापन: उग्र आंदोलन की चेतावनी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!