20.5 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
Uncategorized

ग्रामीणों ने लगाए सरपंच पर पक्षपात के आरोप 

Bundelikhabar

IMG 20241130 193915

सुरेश रजक/बिजावर

बिजावर । जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत भारतपुरा के ग्रामीणों ने मीडिया को सुनाई अपनी दास्तान ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच सचिव हमारी बातों को नजरअंदाज कर रहे है जिससे हम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच पर पक्षपात के आरोप भी लगाए उन्होंने कहां की ग्राम में अन्य जगह नालियां बनी हुई हैं परंतु हम लोगों के यहां पर नालियां नहीं है जिससे निस्तार का पानी निकालने में समस्या होती है। उन्होंने इस मुद्दे पर सरपंच एवं सचिव दोनों से आपसी तौर पर बात की परंतु सरपंच सचिव उनकी बात को नजरअंदाज करते हुए अपनी मनमानी कर रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच कहते है कि चुनाव के समय आपने विरोधियों का साथ दिया जिससे आपलोगों के कोई कार्य नहीं किए जायेंगे। ग्राम के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह मलवा पड़ा हुआ है जिससे राहगीरों एवं ग्राम की आम जनता को निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि सरपंच सचिव ने ऐसी स्थिति निर्मित कर दी है जिससे ग्राम के बाहर हाईवे सड़क पर भी कचरे के ढेर लगे हुए है। ग्राम के बाहर हाईवे पर कचरे की ढेर लगे होने से ग्राम पंचायत की छवि के साथ-साथ जनपद पंचायत के अधिकारियों की भी छबि धूमिल हो रही है।


Bundelikhabar

Related posts

कोरोना अनुकंपा नियुक्ति एवं अनुग्रह राशि के प्रकरणों के निराकरण हेतु 9 जुलाई को आयोजित होगा शिविर : कलेक्टर सागर

Bundeli Khabar

ऋषभ शेट्टी ‘जय हनुमान’ में निभाएंगे हनुमान का किरदार, प्रशांत वर्मा की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज…

Bundeli Khabar

निशि सिंह की गायिकी में मनीष पॉल अभिनीत म्यूजिक वीडियो ‘दर्द कितना है

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!